{"_id":"5a155fb34f1c1b8d698bd081","slug":"four-indian-woman-boxer-reaches-quarterfinal-in-youth-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ विश्व चैंपियनशिप: भारत की चार महिला मुक्केबाज क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
यूथ विश्व चैंपियनशिप: भारत की चार महिला मुक्केबाज क्वार्टरफाइनल में पहुंचीं
डिजिटल टीम-अमर उजाला डॉट काम
Updated Wed, 22 Nov 2017 05:00 PM IST
विज्ञापन
भारतीय महिला मुक्केबाज
- फोटो : PTI
देश की चार महिला मुक्केबाजों ने आईबा महिला यूथ विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। टूर्नामेंट में अंकुशिता बोरो 64 किग्रा, शशि चोपड़ा 57 किग्रा, ज्योति गुलिया 51 किग्रा और नीतू 48 किग्रा ने अंतिम आठ में पहुंचने में कामयाबी पाई। अगर यह खिलाड़ी अपना अगला राउंड जीतती हैं तो देश को चार पदक मिलना तय है।
बाल्कन यूथ अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में रजत पदक जीतने वाली बोरो ने तुर्की के कागला अलुक को हराया। चोपड़ा ने दूसरी वरीयता प्राप्त ताइवना की लिन ली वेई यी को हराया। गुलिया ने यूक्रेन की एनास्तासीया लिइसिंस्का को हराया। नीतू ने बुल्गारिया की एमी गारी तोदोरोवा को अपने मुक्कों से मात दी।
टूर्नामेंट में भारत की नेहा यादव 81 किग्रा और अनुपमा 81 किग्रा में पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं। इस तरह भारत को दो पदक तो मिलना तय है।