{"_id":"61b3ecf16e14ea28213b3669","slug":"formula-one-race-mercedes-lewis-hamilton-and-redbull-max-will-compete-to-become-world-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्मूला वन रेस: विश्व चैंपियन बनने के लिए मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन और रेडबुल के मैक्स में होगी कड़ी टक्कर","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फॉर्मूला वन रेस: विश्व चैंपियन बनने के लिए मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन और रेडबुल के मैक्स में होगी कड़ी टक्कर
Sat, 11 Dec 2021 05:43 AM IST
Jeet Kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 11 Dec 2021 05:43 AM IST
सार
शुक्रवार को हुई पहली रेस में हैमिल्टन शीर्ष और मैक्स दूसरे स्थान पर रहे। इस रेस को इतिहास के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।
विज्ञापन
फॉर्मूला वन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मर्सिडीज के लुईस हैमिल्टन के रिकॉर्ड आठवीं बार फॉर्मूला वन विश्व चैंपियन बनने की राह में रेडबुल के मैक्स वर्स्टाप्पेन दीवार बनकर खड़े हैं। काउंटडाउन शुरू हो चुका है। रविवार को अबुधाबी ग्रां प्री में विजेता का फैसला होगा जो इस सत्र की अंतिम रेस होगी।
विज्ञापन
इन दोनों में से कोई भी जीते इतिहास बनेगा। ब्रिटेन के हैमिल्टन जीते तो वह आठ बार विश्व चैंपियन बनने वाले दुनिया के पहले ड्राइवर होंगे। वह दिग्गज माइकल शूमाकर (7) को पीछे छोड़ देंगे। अगर नीदरलैंड के मैक्स बाजी मारते हैं तो वह पहली बार विश्व चैंपियन बनेंगे।
विज्ञापन
साथ ही मर्सिडीज का पिछले सात वर्षों से चला आ रहा वर्चस्व भी खत्म कर देंगे। यह रेडबुल के किसी ड्राइवर का पिछले आठ वर्षों में पहला खिताब होगा। सबेस्टियन वीटल 2013 में विजेता बने थे। वर्ष 2014 से लेकर 2020 तक सिर्फ एक बार 2016 में हैमिल्टन खिताब से चूके हैं।
विज्ञापन
हालांकि तब भी उन्हीं के टीम के साथी निको रॉसबर्ग चैंपियन बने थे। शुक्रवार को हुई पहली रेस में हैमिल्टन शीर्ष और मैक्स दूसरे स्थान पर रहे। इस रेस को इतिहास के सबसे बड़े मुकाबलों में से एक माना जा रहा है।
दोनों के एक समान 369.5 अंक हैं। पिछले 47 वर्षों में यह पहला मौका है जब आखिरी रेस से पहले दो खिलाड़ियों के एक जैसे अंक हैं। इससे पहले 1974 में ऐसा हुआ था। यही नहीं 1989 और 1990 में भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी।
हैमिल्टन बनाम मैक्स
2021 में प्रदर्शन
369.5 अंक 369.5
08 जीत 09
15 पोडियम 17
किमी की आखिरी रेस : फिनलैंड के 42 वर्षीय किमी राइकोनेन के कॅरिअर की यह आखिरी रेस होगी। अल्फा रोमियो टीम के किमी शीर्ष दस में रहकर 19 साल के अपने रेसिंग कॅरिअर को अलविदा कहना चाहेंगे। उन्होंने 21 रेस जीती और 103 बार पोडियम फीनिश किया।