{"_id":"5f467c178ebc3eaad348bf48","slug":"formula-one-adds-four-more-races-to-revised-2020-calendar-season-will-end-on-13-december","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉर्मूला वन: 2020 के संशोधित कैलेंडर में चार और रेस जोड़ी, सत्र का अंत 13 दिसंबर को होगा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
फॉर्मूला वन: 2020 के संशोधित कैलेंडर में चार और रेस जोड़ी, सत्र का अंत 13 दिसंबर को होगा
Thu, 27 Aug 2020 07:18 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 27 Aug 2020 07:18 AM IST
सार
बयान में हालांकि यह नहीं बताया गया कि कौन-कौन सी रेस में दर्शकों को आने की स्वीकृति होगी।
विज्ञापन
फॉर्मूला वन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फॉर्मूला वन ने मंगलवार को इस साल के कैलेंडर में चार और रेस जोड़ी और साथ ही कहा कि कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित सत्र की कुछ रेस में सीमित संख्या में प्रशंसक सर्किट पर रेस देखने पहुंच पाएंगे। नवंबर और दिसंबर में तुर्की और अबु धाबी में एक-एक जबकि बहरीन में दो रेस होंगी, जिससे सत्र की कुल रेस की संख्या 17 हो जाएगी।
विज्ञापन
तुर्की ग्रांप्री 15 नवंबर को होगी, जिसके बाद बहरीन 29 नवंबर और छह दिसंबर को दो रेस का आयोजन करेगा। सत्र का अंत 13 दिसंबर को अबु धाबी ग्रांप्री के साथ होगा। स्थगित हुई चीन ग्रांप्री का आयोजन 2020 में नहीं होगा।
विज्ञापन
फॉर्मूला वन ने बयान में कहा, 'हम पुष्टि कर सकते हैं कि 2020 के संशोधित कैलेंडर की कुछ रेस में सीमित संख्या में प्रशंसकों को आने की इजाजत होगी और चीजों को अंतिम रूप देने के लिए हम प्रमोटर के साथ बात कर रहे हैं।'
विज्ञापन