फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Former World Champion Otto Wanz dies

74 साल के पूर्व वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज रेसलिंग प्रमोटर ओटो वान्ज का निधन

Fri, 15 Sep 2017 02:16 PM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Fri, 15 Sep 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
Former World Champion Otto Wanz dies
ओटो वान्ज - फोटो : twitter

पूर्व अमेरिकन रेसलिंग एसोसिएशन AWA के वर्ल्ड चैंपियन और दिग्गज रेसलिंग प्रमोटर ओटो वान्ज का निधन हो गया। वान्ज 74 साल के थे। हालांकि वान्ज की मौत किस वजह से हुई इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन


ऑस्ट्रियन मीडिया के मुताबिक उनकी मौत लम्बी बीमारी की वजह से हुई है। वांज की मौत की खबर मिलते ही ट्विटर पर उनके चाहने वालों और रैसलिंग जगत के कई दिग्गजों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।वान्ज का जन्म 1943 में ऑस्ट्रिया में हुआ था। उन्होंने एमैच्योर करियर में शानदार सफलता हासिल करने के बाद 1968 में प्रोफेशनल रैसलिंग की दुनिया में कदम रखा। करियर के शुरुआती दिनों में उन्होंने कई सारे खिताब अपने नाम किए। वो वेडर जैसे दिग्गजों के साथ भी लड़े और उन्होंने किंग कॉन्ग बंडी और आंद्रे द जायंट जैसे दिग्गजों को भी परास्त किया।
विज्ञापन


वांज ने करियर के शुरुआती दिनों में कई शानदार मैच जीते और कई सारे खिताब अपने नाम किए। उन्होंने वेडर जैसे दिग्गज के साथ भी फाइट की और अपने करियर के दौरान किंग कॉन्ग बंडी और आंद्रे द जायंट जैसे महान दिग्गजों को भी मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वांज ने अगस्त 1982 में AWA के वर्ल्ड चैंपियन 'निक बोकविंकल' के साथ चैम्पियनशिप फाइट की तथा उन्होंने सुप्लैक्स मारकर टाइटल अपने नाम किया। ओटो वान्ज उस समय के कामयाब प्रमोटर भी थे। वान्ज ने टाइटल जीतने के 2 महीने बाद ही बोकविंकल के हाथों टाइटल गंवा दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed