{"_id":"5ee0ad6e8ebc3e431d5dbbb5","slug":"former-world-champion-boxer-gojadik-retired","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज गोजदिक ने किया संन्यास का एलान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पूर्व विश्व चैंपियन मुक्केबाज गोजदिक ने किया संन्यास का एलान
Wed, 10 Jun 2020 03:29 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 10 Jun 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
boxing
लाइटवेट मुक्केबाजी के पूर्व विश्व चैंपियन ओलेक्सांद्र गोजदिक ने संन्यास ले लिया है। उनके मैनेजर ने बुधवार को यह घोषणा की। मैनेजर इगिस किलिमास ने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि यह मुक्केबाज संन्यास ले रहा है। उन्होंने इस 33 वर्षीय मुक्केबाज को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
गोजदिक ने दिसंबर 2018 में विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप (डब्ल्यूबीसी) खिताब जीता था। उन्होंने तब एडोनिस स्टीवनेसन को नाकआउट किया था जिनके पास तब पांच साल से खिताब था। गोजदिक ने इसके बाद अगले साल अपना खिताब बरकरार रखा था लेकिन पिछले साल रूसी मुक्केबाज आर्तर बेतेरबीव ने उन्हें हरा दिया था। गोजदिक के पेशेवर करियर की यह एकमात्र हार है। इस मुक्केबाज ने लंदन ओलंपिक 2012 में लाइट हैवीवेट में उक्रेन के लिए कांस्य पदक भी जीता था।
विज्ञापन