{"_id":"5eb7b5408ebc3e90591e4a18","slug":"former-usa-olympic-bobsledder-pavle-jovanovic-dies-at-43","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलंपिक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले पावले योवानोविच ने की आत्महत्या","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ओलंपिक में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले पावले योवानोविच ने की आत्महत्या
Sun, 10 May 2020 01:33 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Sun, 10 May 2020 01:33 PM IST
विज्ञापन
पावले योवानोविच (बाएं)
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतकालीन ओलंपिक 2006 की बॉबस्ले प्रतियोगिता में अमेरिका का प्रतिनिधित्व करने वाले पावले योवानोविच ने आत्महत्या कर ली। वह 43 साल के थे। अमेरिकी बॉबस्ले एवं स्केलेटन महासंघ ने शनिवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
योवानोविच के टीम के पूर्व साथी और महासंघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आरोन मैकग्वायर ने कहा, ‘शीतकालीन खेल जगत के लिए यह त्रासदी है।’
उन्होंने कहा, ‘बॉबस्ले के प्रति पावले के जज्बे और प्रतिबद्धता को उनके साथी खिलाड़ियों, कोचों, प्रतिद्वंद्वियों और खेल के प्रशंसकों ने देखा और महसूस किया था, उन्होंने जिंदगी को जिंदादिली के साथ जिया और उनके साथ जिन भी लोगों ने समय बिताया उन पर उनका कभी नहीं मिटने वाला प्रभाव रहा।’
विज्ञापन