फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   former Mr India contest winner Manoj Patil tries to commit suicide and blamed sahil khan for harassment

मुंबई: पूर्व मिस्टर इंडिया रहे बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने की खुदकुशी करने की कोशिश, सुसाइड नोट में लिया साहिल खान का नाम

Thu, 16 Sep 2021 10:28 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Thu, 16 Sep 2021 10:28 AM IST
सार

पूर्व में मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। उन्होंने इसके लिए अभिनेता साहिल खान को जिम्मेदार ठहराया है। 

विज्ञापन
former Mr India contest winner Manoj Patil tries to commit suicide and blamed sahil khan for harassment
मनोज पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व में मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। जानकारी के मुताबिक सुसाइड करने के से पहले मनोज ने एक नोट लिखा जिसमें में उन्होंने इसके लिए एक्टर साहिल खान को जिम्मेदार बताया है। सुसाइड नोट में मनोज ने साहिल पर साइबल बुलिंग और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगया है। सुसाइड की कोशिश करने वाले मनोज पाटिल को मुंबई के कूपर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन


कूपर अस्पताल में भर्ती

आत्महत्या की कोशिश करने वाले मनोज पाटिल को कूपर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मनोज ने गोलियां खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मनोज ने एक्टर साहिल खान पर पिछले कई दिनों से उन्हें परेशान करने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


इस वजह से उठाया आत्महत्या करने का कदम

मनोज पाटिल ने अपने सुसाइड नोट में लिखा, प्रताड़ना और बदनामी के चलते मैं आत्महत्या करने का कदम उठा रहा हूं, मिस्टर इंडिया बन चुके मनोज पाटिल मिस्टर ओलंपिया के लिए कोशिश कर रहे थे। साहिल भी इस प्रतियोगिता में प्रवेश करना चाहते थे। मनोज का आरोप है कि इसी वजह से साहिल खान ने उन्हें प्रतियोगिता में हिस्सा न लेने देने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साहिल खान पर लगाया आरोप

मनोज पाटिल ने यह भी कहा कि साहिल खान उन्हें सोशल मीडिया पर बदनाम कर रहे थे। यही वजह रही कि उन्होंने आत्महत्या करने की कोशिश की। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाटिल के परिवार ने ओशिवारा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। 

मनोज ने लेटर में लिखी यह बात

मैं मिस्टर इंडिया मनोज पाटिल, एक भारतीय खिलाड़ी हूं और बॉडी बिल्डिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करता हूं। साहिल खान नाम का एक अभिनेता है, जो इंस्टाग्राम और सोशल मीडिया के जरिए मुझे और मेरी न्यूट्रीशियन की शॉप को टारगेट कर रहा है। इसी वजह से मुझे और मेरे परिवार को प्रताड़ित होना पड़ रहा है. मैं एक मिडिल क्लास फैमिली से हूं. मेरे तरक्की से साहिल खान को जलन है। 

मुझे और मेरे कारोबार को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत कुछ बोला गया है। मुझे बहुत सारी धमकी भी दी गई हैं कि मैं तेरा करियर खत्म कर दूंगा। वो मेरी बिल्डिंग के नीचे भी आकर गया है, मुझे नहीं पता कि इसके पीछे क्या वजह थी। 

मुझे मिस्टर ओलंपिया में भाग लेने के लिए अमेरिका जाना है, वो मेरे और मेरी पत्नी के बीच मे झगड़े का फायदा उठाकर, उसका माइंड डाइवर्ट करके मेरा पूरा करियर खत्म करने का उसका इरादा है। यह सब देखकर मैं और मेरा परिवार बहुत ज्यादा परेशान हो गया है, मैं मेरे घर पर इकलौता कमाने वाला सदस्य हूं, मेरे पिता 65 वर्षीय रिटायर्ड व्यक्ति हैं और मेरी माताजी घरेलू महिला हैं।


यह सब परिस्थितियों के चलते मुझे सुसाइड करने के लिए उकसाया जा रहा है, अगर ऐसे ही चलता रहा तो आने वाले दिनों मैं कोई बड़ा कदम उठा लूंगा, इसके बाद इस सबकी जिम्मेदारी सरकार, पुलिस और साहिल खान की होगी, इतना ही नहीं साहिल खान ने इससे पहले भी 2-3 खिलाड़ियों के साथ ठीक ऐसा ही किया है, जिसकी डिटेल्स ओशिवारा पुलिस स्टेशन में भी है। उन्होंने आगे लिखा, मैं एक भारतीय खिलाड़ी हूं और मेरे साथ यह सब हो रहा है तो आम आदमी को लेकर क्या अपेक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed