{"_id":"592a13a74f1c1bbf475366e2","slug":"former-india-gymnastics-coach-dr-rajendra-pathania-missing","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय टीम के पूर्व कोच हुए लापता, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
भारतीय टीम के पूर्व कोच हुए लापता, पुलिस ने शुरू की जांच
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
Updated Sun, 28 May 2017 05:32 AM IST
विज्ञापन
जिम्नास्टिक्स (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : SIFY
भारतीय जिमभनास्टिक टीम के पूर्व कोच और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के चीफ कोच डॉ. राजेंद्र पठानिया शुक्रवार रात्रि से लापता हैं। दिल्ली स्थित साई के हेड आफिस में तैनात पठानिया शुक्रवार रात्रि कश्मीरी गेट बस अड्डे से शेयरिंग टैक्सी के जरिए पटियाला के लिए रवाना हुए थे लेकिन वह सुबह तक पटियाला नहीं पहुंचे।
अंतिम बार उनकी लोकेशन सोनीपत जिले से पड़ते बाबरपुर गांव के नजदीक मोबाइल के जरिए मिली है। उसके बाद से उनका कोई पता नहीं है। घटना की सूचना सोनीपत पुलिस को दे दी गई है। पंजाब और हरियाणा पुलिस कोच की तलाश कर रहे हैं। एनआईएस पटियाला में जिमभनास्टिक के चीफ कोच पद से हाल ही में वह दिल्ली तैनात हुए हैं।