{"_id":"5ee3ae17f513ee191516ed98","slug":"former-india-coach-gurbax-singh-sandhu-recommends-rajesh-kumar-rajound-for-dronacharya-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रमंडल खेलो पदक विजेता मनोज कुमार के भाई का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए प्रस्तावित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रमंडल खेलो पदक विजेता मनोज कुमार के भाई का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए प्रस्तावित
Fri, 12 Jun 2020 10:02 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 12 Jun 2020 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व राष्ट्रीय मुक्केबाजी कोच गुरबख्श सिंह संधू ने राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार पदक जीतने वाले मनोज कुमार के निजी कोच और बड़े भाई राजेश कुमार राजौंद के नाम की सिफारिश इस साल के द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए की है।
विज्ञापन
पूर्व में पुरस्कार विजेता होने के कारण संधू राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए सिफारिश करने की अर्हता रखते हैं। एआईबीए के 2-स्टार कोच 37 वर्षीय राजौंद ने ओलंपियन और अर्जुन पुरस्कार विजेता मनोज कुमार का करियर संवारने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
वह अभी कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में कार्यरत हैं और उनकी अगुवाई में टीम ने खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल किया था। संधू ने खेल मंत्री
विज्ञापन
किरेन रिजिजू को भेजे गए पत्र में लिखा है, 'मैं समझता हूं कि मुक्केबाजी कोच की श्रेणी में प्रतिष्ठित द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए सिफारिश करने के लिए राजेश कुमार की उपलब्धियां पर्याप्त हैं।'