{"_id":"5e32f3568ebc3e7d5d1fd6b8","slug":"former-india-basketball-captain-matthew-satya-babu-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रहे पूर्व भारतीय बास्केटबॉल कप्तान मैथ्यू सत्य बाबू, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
नहीं रहे पूर्व भारतीय बास्केटबॉल कप्तान मैथ्यू सत्य बाबू, 79 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
Thu, 30 Jan 2020 08:46 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 30 Jan 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
basketball
भारतीय बास्केटबाल टीम के पूर्व कप्तान पी मैथ्यू सत्य बाबू का गुरुवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। बाबू 79 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियां हैं।
विज्ञापन
मैथ्यू सत्य बाबू ने 1967 में दक्षिण कोरिया के सोल, 1969 में बैकाक और 1970 में मनीला में एशियाई बास्केटबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने 1970 के बैकाक एशियाई खेलों में देश की अगुवाई की थी।
विज्ञापन