फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Former cricketer Sunnette Viljoen bags silver in javelin in Rio

रियो में हो गया कमाल, एक टेस्ट क्रिकेटर ने भी जीत लिया पदक

Fri, 19 Aug 2016 05:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 19 Aug 2016 05:18 PM IST
विज्ञापन
Former cricketer Sunnette Viljoen bags silver in javelin in Rio
रियो ओलंपिक - फोटो : rio2016.com

क्रिकेट भले ही इस समय ओलंपिक खेलों का हिस्सा न हो, लेकिन रियो में एक पूर्व टेस्ट क्रिकेटर ने कमाल कर दिया और रजत पदक जीत लिया। इस क्रिकेटर ने एक टेस्ट और 17 वनडे मैच खेल चुकी इस एथलीट ने जैवलीन थ्रो से अपने देश को रजत पदक दिलाया।

विज्ञापन


क्रिकेट में ऑलराउंडर रही सनाटे विल्जोन ने यह करिश्माई प्रदर्शन किया। दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम की ऑलराउंडर विल्जोन ने बृहस्पतिवार को जैवलिन थ्रो में रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन


33 साल की विल्जोन जैवलीन थ्रो में क्रोएशिया की एथलीट सारा कोल्क के बाद दूसरे स्थान पर रही। कोल्क ने 66.18 मीटर तक जैवलीन थ्रो (भाला फेंक) किया जबकि विल्जोन ने 64.92 मीटर तक भाला फेंक पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विल्जोन ने दक्षिण अफ्रीका के लिए रियो ओलंपिक में नौंवां पदक जीता है जो इस समय पदक तालिका में ओवरऑल 34वें पायदान पर है। इस अफ्रीकी टीम ने एक स्वर्ण और 6 रजत के साथ 2 कांस्य पदक जीते हैं।

चार साल पहले लंदन ओलंपिक में भी विल्जोन पदक जीतने के करीब पहुंच गई थीं लेकिन 64.53 मीटर की दूरी तय की लेकिन वह चौथे पायदान पर रहीं और पदक से चूक गईं। उनकी यह दूरी उस समय उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था लेकिन जर्मन एथलीट लिंडा स्थाल ने 64.91 मीटर दूर भाला फेंक कांस्य जीत लिया।

2002 में भारत के खिलाफ की थी टेस्ट करियर की शुरुआत

Former cricketer Sunnette Viljoen bags silver in javelin in Rio
Sunnette Viljoen - फोटो : Getty
दक्षिण अफ्रीका की पूर्व ऑलराउंडर सनाटे विल्जोन ने मार्च 2002 में भारत के खिलाफ अपना एकमात्र टेस्ट मैच खेला था। उस मैच में उन्होंने 17 और 71 रनों की पारी खेली थी। गेंदबाजी में उन्हें सफलता नहीं मिली थी।

इससे 2 साल पहले विल्जोन ने वनडे करियर की शुरुआत की, लेकिन 2 साल में ही उनका अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया। इस दौरान उन्होंने 198 रन बनाए जबकि 5 विकेट लिए।

वनडे में उनकी सर्वश्रेष्ठ पारी नाबाद 54 रनों की रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed