{"_id":"5e7c08d48ebc3e768b4983af","slug":"foreign-coach-unlikely-for-indian-paddlers-after-postponement-ttfi-to-appoint-new-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबल टेनिस को बेहतर तैयारी के लिए मिला समय, भारतीय ही होगा मुख्य कोच","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
टेबल टेनिस को बेहतर तैयारी के लिए मिला समय, भारतीय ही होगा मुख्य कोच
Thu, 26 Mar 2020 07:13 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 26 Mar 2020 07:13 AM IST
विज्ञापन
टेबल टेनिस
- फोटो : social media
टोक्यो ओलंपिक स्थगित होने से भारतीय टेबल टेनिस को बेहतर तैयारी के लिए समय मिल गया। वहीं भारतीय टेबल टेनिस महासंघ मुख्य (टीटीएफआईं) कोच के पद पर किसी विदेशी की बजाय भारतीय की ही नियुक्ति कर सकता है। एशियाई खेलों (2018) के बाद से टेबल टेनिस टीम के पास मुख्य कोच नहीं है। टीटीएफआई ने पिछले साल कनाडा के डेजान पेपिच को लाने की कोशिश की लेकिन वह घुटने के ऑपरेशन के कारण नहीं आ सके।
विज्ञापन
टीटीएफआई महासचिव एम पी सिंह ने कहा, ‘हम इस समय भारतीय कोच ही नियुक्त कर सकते हैं। हालात बेहतर होने पर विदेशी कोच के बारे में सोचा जाएगा। पिछले एक साल से महिला और पुरुष टीमें भारतीयों कोचों के साथ ही खेल रही हैं। हम उन्हें ही बरकरार रख सकते हैं ।’ पूर्व राष्ट्रीय चैंपियन सौम्यदीप रॉय और अरूप बासक पुरुष और महिला टीमों के साथ जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन