{"_id":"5efe2be58ebc3ea17b710f0d","slug":"for-the-first-time-in-the-country-female-racer-from-motor-sports-tested-positive-dope-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में पहली बार महिला मोटर स्पोर्ट्स रेसिंग टीम की सदस्य डोप पॉजिटिव","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
देश में पहली बार महिला मोटर स्पोर्ट्स रेसिंग टीम की सदस्य डोप पॉजिटिव
Fri, 03 Jul 2020 12:18 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 03 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
मोटर स्पोर्ट्स
- फोटो : social media
मोटर स्पोर्ट्स में देश की पहली महिला रेसिंग टीम की सदस्य डोप में पॉजिटिव पाई गई है। देश में मोटर स्पोर्ट्स में किसी महिला के डोप में फंसने का यह पहला मामला है। फार्मूला फोर कार रेसर मृणालिनी सिंह नाडा की ओर से की गई सैंपलिंग में बीटा ब्लाकर के प्रयोग के लिए डोप पॉजिटिव पाई गई हैं। हालांकि वाडा की सूची में स्पेसीफाइड सब्सटेंस होने के चलते मृणालिनी पर अस्थाई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
मोटर स्पोट्र्स में वर्जित है बीटा ब्लाकर
नाडा की ओर से नेशनल रेसिंग चैंपियनशिप के दौरान बीते वर्ष जुलाई में मृणालिनी का सैंपल लिया गया था। अगस्त में एनडीटीएल के प्रतिबंधित हो जाने के बाद इसे दोबारा टेस्टिंग के लिए दोहा लैब भेजा गया। बीटा ब्लाकर का प्रयोग शूटिंग, मोटर रेसिंग और तीरंदाजी जैसे खेलों में वर्जित है। फेडरेशन ऑफ मोटर स्पोर्ट्स क्लब्स ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल राजन स्याल ने मृणालिनी के डोप में पॉजिटिव पाए जाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें बी सैंपल से छूट दे दी गई है।
विज्ञापन
बी सैंपल नहीं कराया
सूत्रों का कहना है कि मृणालिनी ने डॉक्टर के कहने पर बीटा ब्लाकर का प्रयोग किया था। इसी कारण उन्होंने अपना बी सैंपल टेस्ट नहीं कराया है। बावजूद इसके उन्होंने डोपिंग में फंसने से बचने के लिए थेराप्यूटिक यूज एक्जंप्शन (टीयूई) के लिए आवेदन नहीं किया। इससे पहले बीते वर्ष मोटर बाइकर विजय सिंह नाडा की टेस्टिंग में स्टेरायड स्टेनोजोलॉल के प्रयोग के लिए डोप में फंसे थे। उन पर चार साल का प्रतिबंध लगाया गया है।
विज्ञापन