फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   floyd mayweather beat conor mcgregor in 10 rounds

फ्लॉयड मेवेदर जूनियर का बॉक्सिंग की दुनिया में रिकॉर्ड कायम, UFC चैंपियन को दी मात

Sun, 27 Aug 2017 02:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 27 Aug 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
floyd mayweather beat conor mcgregor in 10 rounds
फ्लॉयड मेवेदर - फोटो : twitter

फ्लॉयड मेवेदर जूनियर ने पे-पर-व्यू इवेंट में रविवार को लास वेगास के टी-मोबाइल एरीना में UFC चैंपियन और पहली बार बॉक्सिंग कर रहे कॉनोर मैकग्रेगोर को 10वें राउंड में टेक्निकल नॉकआउट ओवर (टीकेओ) से हराकर अपने करियर की 50वीं जीत हासिल की।

विज्ञापन


मेवेदर का प्रोफेशनल बॉक्सिंग रिकॉर्ड शानदार रहा और वो अभी तक एक भी फाइट नहीं हारे हैं। उनका बॉक्सिंग रिकॉर्ड 50-0 का रहा। पूर्व वेल्टरवेट बॉक्सिंग चैंपियन मेवेदर ने संन्यास लेने के दो साल बाद रिंग में वापसी करते हुए मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स स्टार मैकग्रेगोर को मात दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें : सिर्फ एक मैच लड़ने के लिए वर्ल्ड चैंपियन को मिलेंगे 350 करोड़ रुपए
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकग्रेगोर ने कड़ी मेहनत की और खूब पंच भी चलाए, लेकिन टी-मोबाइल एरीना में 20,000 दर्शकों के बीच मेवेदर ने जबर्दस्त तकनीकी खेल का प्रदर्शन करके जीत हासिल की। मेवेदर ने चौथे राउंड से अपनी लय हासिल की और मैकग्रेगोर पर पूरी तरह हावी हो गए। इस फाइट का अंत तब हुआ जब थक चुके मैकग्रेगोर पर मेवेदर ने बाएं हाथ से दो दमदार मुक्के बरसा दिए। इस वजह से रेफरी रोबर्ट बायर्ड को बीच में आना पड़ा और टेक्निकल नॉकआउट का फैसला देना पड़ा।

बताया जा रहा है कि इस फाइट को जीतने से मेवेदर को करीब 200 मिलियन यूएस डॉलर मिलने की उम्मीद है, जिससे उनके करियर में कमाई हुई राशि करीब एक बिलियन रुपए तक पहुंच जाएगी। वहीं मैकग्रेगोर को करीब 100 मिलियन यूएस डॉलर मिलेंगे।



फाइट जीतने के बाद 40 साल के मेवेदर ने कहा, 'मैंने जितना सोचा था मैकग्रेगोर उससे भी बेहतर निकले। वो कड़े प्रतिस्पर्धी हैं, लेकिन आज मैंने ज्यादा अच्छी फाइट की। हमारी योजना ज्यादा समय लेने की थी ताकि मैकग्रेगोर थक जाए। उन्हें शुरुआत में उनके शॉट्स खेलने दिया जाए और फिर मैं अपना खेल खेलूं। मैंने सभी को गारंटी दी थी कि ये ज्यादा राउंड तक फाइट नहीं कर पाएंगे।'

29 साल के मैकग्रेगोर को मात देने वाले मेवेदर ने आगे कहा, 'जीत तो जीत ही होती है। ये कोई मायने नहीं रखता कि आपने जीत कैसे हासिल की। यह मेरी आखिरी फाइट थी।'


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed