फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   First Indian Contingent for Tokyo olympic will leave on 17th July from Delhi

टोक्यो ओलंपिक: भारतीय दल का पहला जत्था 17 जुलाई को होगा रवाना 

Thu, 08 Jul 2021 08:43 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 08 Jul 2021 08:43 PM IST
सार

टोक्यो पहुंचने पर सभी एथलीटों और अधिकारियों को तीन दिनों के लिए पृथकवास में रहना होगा। बता दें कि टोक्यो ओलंपिक का आयोजन 23 जुलाई से आठ अगस्त तक होगा। 

विज्ञापन
First Indian Contingent for Tokyo olympic will leave on 17th July from Delhi
टोक्यो ओलंपिक

विस्तार

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा ने गुरुवार को बताया कि ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों का पहला दल 17 जुलाई को टोक्यो रवाना होगा। आईओए इससे तीन दिन पहले 14 जुलाई को अपने खिलाड़ियों को टोक्यो भेजना चाहता था लेकिन खेलों के आयोजकों ने उनका आग्रह स्वीकार नहीं किया जिस पर आईओए प्रमुख ने निराशा व्यक्त की।

विज्ञापन


भारतीय खिलाड़ियों और अधिकारियों को टोक्यो पहुंचने पर तीन दिन के अनिवार्य पृथकवास पर रहना होगा। भारतीय दल में 120 से अधिक सदस्य शामिल हैं। टोक्यो आयोजन समिति के क्षेत्रीय प्रबंधक काते योनेयामा को भेजे गये पत्र में बत्रा ने लिखा है कि आवश्यक मंजूरी लंबित होने के कारण आईओए के पास खिलाड़ियों का पहला दल 17 जुलाई को भेजने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने हालांकि यह नहीं बताया कि 17 जुलाई को रवाने वाले दल में कितने सदस्य शामिल होंगे। आईओए प्रमुख ने लिखा, टोक्यो आयोजन समिति से हमें आवश्यक मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए हम भारतीय दल को 17 जुलाई को भेजने की तैयारी कर रहे हैं जो 18 जुलाई को टोक्यो पहुंचेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘हम बेहद निराश हैं कि हमारे आग्रह को मंजूर नहीं किया गया। भारत पर लगाये गये सात दिन पहले प्रस्थान करने के चिकित्सा प्रोटोकॉल को देखते हुए हमारे पास 17 जुलाई को रवाना होने और 18 जुलाई को वहां पहुंचने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। ’’

कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी को देखते हुए 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच होने वाले टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन दर्शकों के बिना किया जाएगा।
 


भारतीय दल पहले 14 जुलाई को रवाना होने वाला था
इससे पहले भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने कहा था कि टोक्यो ओलंपिक के लिए जाने वाले खिलाड़ियों का पहला दल 14 जुलाई को एयर इंडिया की चार्टर्ड उड़ान से रवाना होगा। मेहता ने यह भी बताया था कि दल के बाकी सदस्य 16 से 19 जुलाई के बीच रवाना होंगे। इस दौरान मेहता ने स्वीकार किया था कि कोरोना महामारी ने कुछ हद तक भारतीय एथलीटों की खेलों की तैयारी को प्रभावित किया है। उन्होंने कहा, 'महामारी से प्रभावित होने के बाद भी भारतीय खिलाड़ी इन खेलों के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसमें 115 खिलाड़ियों ने अब तक 18 खेलों में क्वालीफाई किया है, जिसमें तलवारबाजी में पहली बार ऐतिहासिक क्वालीफिकेशन भी है।'

भारत के 10 पैरा निशानेबाजों ने टोक्यो पैरालंपिक के लिए क्वालीफाई किया

भारत के 10 पैरा निशानेबाजों ने 24 अगस्त से टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई किया है जिनमें दो महिला निशानेबाज भी शामिल हैं। निशानेबाजों का चयन गुरुवार को चयनसमिति की बैठक में किया गया।

भारतीय पैरालंपिक समिति की विज्ञप्ति में कहा गया है, पहली बार 10 निशानेबाजों ने क्वालीफाईंग मानदंड हासिल किया। तोक्यो पैरालंपिक से पहले तक केवल एक निशानेबाज ही कोटा हासिल कर पाया था लेकिन इस बार निशानेबाजों ने 10 कोटा हासिल किये हैं। 

इसमें कहा गया है कि मई 2018 से पांच जुलाई 2021 तक विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं, राष्ट्रीय चैंपियनशिप और चयन ट्रायल्स में पैरा निशानेबाजों के स्कोर पर गौर किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed