फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   First batch of Indian athletes arrive in Tokyo for Paralympics

Tokyo Paralympics 2021: टोक्यो पहुंचा भारतीय दल का पहला जत्था, 24 से शुरू होगा टूर्नामेंट

Wed, 18 Aug 2021 04:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 18 Aug 2021 04:35 PM IST
सार

पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का पहला जत्था बुधवार को टोक्यो पहुंच गया। 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत का 54 सदस्यीय दल भाग लेगा, जो अब तक का सबसे बड़ा दल है।

विज्ञापन
First batch of Indian athletes arrive in Tokyo for Paralympics
Indian athletes arrive in Tokyo - फोटो : social media

विस्तार

पैरालंपिक खेलों के लिए भारतीय दल का पहला जत्था बुधवार को टोक्यो पहुंच गया। टोक्यो पैरालंक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से होगा। दरअसल, भारतीय दल का पहला जत्था आज सुबह सुबह  इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से टोक्यो के लिए रवाना हुआ था। पैरालंपिक में भारत अपने अभियान की शुरुआत 27 अगस्त से करेगा। इस दिन भारतीय पुरुष और महिला तीरंदाज अपने अपने इवेंट्स में हिस्सा लेंगे। टोक्यो रवाना होने से पहले भाला फेंक खिलाड़ी टेक चंद ने कहा, 'मैं पदक जीतने की पूरी कोशिश करूंगा। कुछ बाधाएं थीं लेकिन यह जीवन का हिस्सा है। मैंने उन्हें पार कर लिया। आज मैं देश के लिए खेलने जा रहा हूं।' वहीं, भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के अध्यक्ष दीपा मलिक ने समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा कि भारतीय टीम बहुत अच्छी स्थिति में है।

विज्ञापन


बता दें कि पैरालंपिक में 4000 से अधिक खिलाड़ी शिरकत करेंगे। 24 अगस्त से पांच सितंबर तक चलने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत का 54 सदस्यीय दल भाग लेगा, जो अब तक का सबसे बड़ा दल है। पैरालंपिक खेलों की नौ स्पर्धाओं में भारत हिस्सा लेगा। टीम में देवेंद्र झाझरिया (एफ-46 भाला फेंक), मरियप्पन थांगवेलू (टी-63 ऊंची कूद) और विश्व चैंपियन संदीप चौधरी (एफ-64 भाला फेंक) जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं, जो पदक के दावेदारों में शुमार हैं। बता दें कि देश को इस बार पैरालंपिक खेलों में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद है। एथलीटों के टोक्यो रवानगी से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शुभकामनाएं दी। बता दें कि पैरालंपिक में 2016 रियो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता मरियप्पन थांगवेलू भारत के ध्वजवाहक होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed