फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FIH Pro League Indian hockey team will compete with Netherlands to prepare for Commonwealth Games

FIH Pro League: राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी के लिए उतरेगी भारतीय हॉकी टीम, नीदरलैंड से होगा मुकाबला

Sat, 18 Jun 2022 02:13 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रॉटरडैम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रॉटरडैम Published by: रोहित राज Updated Sat, 18 Jun 2022 02:13 PM IST
सार

भारतीय हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के मैच में शनिवार को जब नीदरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी रहेगा। 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हो रहा है। 

विज्ञापन
FIH Pro League Indian hockey team will compete with Netherlands to prepare for Commonwealth Games
भारतीय हॉकी खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के मैच में शनिवार को जब नीदरलैंड के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसका लक्ष्य राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारी रहेगा। 28 जुलाई से 8 अगस्त के बीच बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन हो रहा है। एफआईएच प्रो लीग में भारतीय टीम ने ओलंपिक चैंपियन बेल्जियम के खिलाफ दो मैचों में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


पहले मैच में भारत ने बेल्जियम को पेनाल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया। हालांकि अगले मैच में 3-2 से हार मिली। हालांकि भारतीय टीम ने जिस तरह से विश्व की नंबर एक टीम बेल्जियम को टक्कर दी, उससे उसका मनोबल ऊंचा है। भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ जीत दर्ज कर अंक तालिका में ऊपर पहुंचना चाहेगी। अभी बेल्जियम 31 अंक के साथ पहले, नीदरलैंड भी 31 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं भारतीय टीम 14 मैचों में 8 जीत, 3 ड्रॉ और दो हार के साथ 29 अंक लेकर तीसरे नंबर पर चल रही है।
विज्ञापन


विश्व की तीसरे नंबर और मौजूदा विश्वकप की उपविजेता टीम नीदरलैंड से पार पाना भारत के लिए आसान नहीं है। अमित रोहिदास के नेतृत्व में विश्व की नंबर एक टीम बेल्जियम के खिलाफ भारत मजबूत इच्छाशक्ति के साथ खेला। वही भावना नीदरलैंड के खिलाफ दिखानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय उपकप्तान ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह ने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों को ध्यान में रखते हुए उनकी टीम नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा खेलेगी। उन्होंने कहा कि प्रो लीग में 12 सर्वश्रेष्ठ टीमें खेल रही हैं। हम हर मैच से कुछ न कुछ सीख रहे हैं। लीग जीतने के लिए भारत की संभावनाएं अभी बनी हुई हैं। हरमनप्रीत ने कहा कि हम सकारात्मक रूप से खेल रहे हैं।

  
आज अर्जेंटीना से भिड़ेंगी भारतीय महिलाएं
वहीं, ओलंपिक रजत पदक विजेता और विश्व की नंबर दो टीम अर्जेंटीना के खिलाफ भारतीय महिलाएं शनिवार को जीत दर्ज करना चाहेंगी। एंटवर्प में हुए दो मैचों में भारतीय महिला हॉकी टीम को बेल्जियम से हार का सामना करना पड़ा था। लीग में 22 अंकों के साथ भारतीय टीम तीसरे और अर्जेंटीना की टीम 38 अंक लेकर पहले नंबर पर चल रही है। भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने कहा कि बेल्जियम के खिलाफ हम दबाव में आ गए थे। उन्होंने कहा कि 1 से 17 जुलाई तक नीदरलैंड में होने वाले विश्वकप को ध्यान में रखते हुए हमें अर्जेंटीना के खिलाफ बेहतर खेल दिखाना होगा। साथ ही अपने ऊपर दबाव को हावी नहीं होने देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed