फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   FIDE World Women's Chess Cup: Vantika beats Katrina Lagno, Divya beats Theodora Inzak

FIDE World Womens Chess Cup: वंतिका ने कैटरीना लागनो, दिव्या ने थेओडोरा इंजाक को हराया

Sun, 13 Jul 2025 08:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बटुमी (जॉर्जिया)
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बटुमी (जॉर्जिया) Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 13 Jul 2025 08:33 AM IST
सार

इस नॉकआउट प्रतियोगिता में अब सिर्फ 32 प्रतिभागी बचे हैं। वंतिका ने ऊंची रैंक वाली लागनो को हराकर भारतीय महिलाओं के बीच अपनी तेजी से बढ़ती प्रतिष्ठा का एक और संकेत दिया है।

विज्ञापन
FIDE World Women's Chess Cup: Vantika beats Katrina Lagno, Divya beats Theodora Inzak
वंतिका अग्रवाल - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय ग्रैंडमास्टर अवंतिका अग्रवाल और दिव्या देशमुख ने शनिवार को यहां  691250 डॉलर पुरस्कार वाले  फिडे विश्व महिला शतरंज कप में क्रमश: रूस की कैटरीना लागनो और सर्बिया की थेओडोरा इंजाक के खिलाफ तीसरे दौर का पहला गेम जीतकर प्री-क्वार्टर फाइनल के लिए अपनी दावेदारी पक्की कर ली।
विज्ञापन


इस नॉकआउट प्रतियोगिता में अब सिर्फ 32 प्रतिभागी बचे हैं। वंतिका ने ऊंची रैंक वाली लागनो को हराकर भारतीय महिलाओं के बीच अपनी तेजी से बढ़ती प्रतिष्ठा का एक और संकेत दिया है। खिताब की दावेदार दिव्या अपनी उम्मीदों पर खरा उतरते हुए काले मोहरों से थेओडोरा को हराया। 
विज्ञापन


भारत की सर्वोच्च वरीयता प्राप्त कोनेरू हम्पी को इस बीच पोलैंड की कुलॉन क्लॉडिया के साथ ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। सफेद मोहरों के साथ यह परिणाम थोड़ा निराशाजनक था, क्योंकि उनसे जीत की उम्मीद की जा रही थी। डी हरिका भी जीत हासिल नहीं कर सकीं और उन्होंने त्सोलाकिदौ स्टावरौला के साथ ड्रॉ खेला। आर वैशाली ने अमेरिका की कैरिसा यिप के साथ ड्रॉ खेला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed