{"_id":"604e196e8ebc3ec8be555b94","slug":"fencing-bhavani-devi-qualifies-for-tokyo-olympics-becomes-first-indian-to-achieve-the-feat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐतिहासिक: भवानी देवी ने कटाया ओलंपिक का टिकट, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय तलवारबाज","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ऐतिहासिक: भवानी देवी ने कटाया ओलंपिक का टिकट, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय तलवारबाज
Sun, 14 Mar 2021 07:40 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 14 Mar 2021 07:40 PM IST
विज्ञापन
भवानी देवी
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु की सीए भवानी देवी इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गई हैं। भवानी ने समायोजित आधिकारिक रैंकिंग (एओआर) के आधार पर ओलंपिक क्वालीफिकेशन हासिल किया।
विज्ञापन
विश्व रैंकिंग के आधार पर पांच अप्रैल 2021 तक एशिया-ओशिनिया क्षेत्र के लिए दो जगह थीं। भवानी फिलहाल 45वें स्थान पर है और रैंकिंग के आधार पर वह एक स्थान हासिल करने में सफल रहेंगी। इस 27 साल की खिलाडी के आधिकारिक क्वालीफिकेशन पर मुहर पांच अप्रैल को रैंकिंग जारी होने पर लगेगी।
विज्ञापन
खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने पर भवानी देवी को शुभकामनाएं दी। रिजिजू ने ट्वीट किया, 'भारतीय तलवारबाज भवानी देवी को बधाई, जिन्होंने टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गई हैं। भवानी देवी को मेरी शुभकामनाएं।'
विज्ञापन
Congratulations to Indian fencer Bhavani Devi who has qualified for Tokyo Olympics! She has become the 1st ever Indian fencer to achieve the feat. My best wished to @IamBhavaniDevi pic.twitter.com/NFGJzuB4Dx
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) March 14, 2021
बता दें कि आठ बार की यह राष्ट्रीय चैम्पियन रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने में नाकाम रही थी। उन्होंने इसके बाद ओलंपिक के सपने को पूरा करने के लिए इटली में कोच निकोला जानोट्टी से प्रशिक्षण लेना जारी रखा।