{"_id":"5e989e068ebc3e6fd73c9243","slug":"fei-fei-the-bird-revealed-as-mascot-of-hangzhou-asian-para-games-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के शुभंकर का अनावरण, 'फेईफेई' का डिजाइन 'दैवीय पक्षी' से प्रेरित","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हांगझोउ एशियाई पैरा खेलों के शुभंकर का अनावरण, 'फेईफेई' का डिजाइन 'दैवीय पक्षी' से प्रेरित
Fri, 17 Apr 2020 07:00 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 17 Apr 2020 07:00 AM IST
विज्ञापन
फेई फेई
- फोटो : ट्विटर
एशियाई पैरा खेलों के चौथे सत्र के शुभंकर का गुरुवार को अनावरण किया गया। ये खेल 2022 में नौ अक्टूबर से शुरू होंगे। शुभंकर 'फेईफेई' का डिजाइन 'दैवीय पक्षी' से प्रेरित है, जिसका रूपांकन लियांगझू की संस्कृति में मिलता है। यह शुभंकर हांगझोउ की विरासत और तकनीकी नवाचार के उसके प्रयासों का संगम है जो मानवता और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह अस्तित्व को दर्शाता है।
विज्ञापन
एशियाई पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष माजिद रशीद ने कहा, 'हमें खुशी है कि खेलों की शुरुआत से इतनी पहले शुभंकर का अनावरण किया गया, जिससे कि पूरे एशिया इसके लेकर रोमांच तैयार किया जा सके।'
विज्ञापन
दंतकथाओं के अनुसार 'दैवीय पक्षी' खुशियां लेकर आता है इसलिए इसे आनंद और सांस्कृतिक भेद के दूत के रूप में भी देखा जाता है। पहले फेई का अर्थ उड़ता हुआ पक्षी है जो मानव समाज की समावेशिता, सम्मान और भाईचारे का प्रतीक है। दूसरा फेई दिव्यांग खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती का प्रतीक है जो अपना सपना साकार करने में जुटे हैं और अपनी सीमाओं को तोड़कर आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
शुभंकर के ताज पर बना 'आई' अक्षर बुद्धि का प्रतीक है और 'सिटी आफ इंटरनेट' के रूप में हांगझोउ का प्रतिनिधित्व करता है। खुशी के समय या खेल खेलते हुए यह अक्षर नीले रंग में चमकने लगता है। इसके सीने पर बने रिंग में 45 बिंदू हैं, जो एशियाई पैरालंपिक समिति के सभी सदस्यों के खुशी में एकत्रित होने का प्रतीक है।
चौथे एशियाई पैरा खेल 9 से 15 अक्टूबर 2022 तक होंगे जिसमें 22 खेलों को शामिल किया गया है। ताइक्वांडो और पैरा कैनोइंग इन खेलों में पदार्पण करेंगे।