फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Federation Cup: Neeraj Chopra will compete today; Shotput Tejinder Toor, Long Jump Eldrin won gold

फेडरेशन कप: नीरज आज मुकाबले में उतरेंगे; शॉटपुट में तूर, लंबी कूद में एल्ड्रिन और पोलवॉल्ट में रोसी को स्वर्ण

Wed, 15 May 2024 12:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 15 May 2024 12:15 AM IST
सार

तेजिंदर तूर का श्रेष्ठ 21.77 मीटर है, जबकि पेरिस ओलंपिक का क्वालिफाइंग मार्क 21.50 मीटर है, लेकिन फेडरेशन कप में उन्होंने 20.38 मीटर के साथ स्वर्ण पदकअपने नाम किया।

विज्ञापन
Federation Cup: Neeraj Chopra will compete today; Shotput Tejinder Toor, Long Jump Eldrin won gold
नीरज चोपड़ा - फोटो : PTI

विस्तार

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता शॉटपुटर तेजिंदर पाल सिंह तूर और लॉन्ग जंपर जेस्विन एल्ड्रिन ने राष्ट्रीय फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जरूर जीते, लेकिन पेरिस ओलंपिक का क्वालिफाइंग मार्क नहीं छू सके। नीरज चोपड़ा मंगलवार की शाम भुवनेश्वर पहुंच गए। वह बुधवार को मुकाबले में उतरेंगे। इसके अलावा राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी रोसी मीना पॉलराज ने तीसरे दिन मंगलवार को 4.05 मीटर की कूद लगाकर महिलाओं के पोलवॉल्ट में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन

तूर का श्रेष्ठ 21.77 मीटर है, जबकि पेरिस ओलंपिक का क्वालिफाइंग मार्क 21.50 मीटर है, लेकिन वह यहां 20.38 मीटर के साथ स्वर्ण जीते। मध्य प्रदेश के समरदीप सिंह (18.93) और यूपी के आर्यन त्यागी (18.07) ने रजत और कांस्य जीते। एल्ड्रिन ने 7.99 मीटर की छलांग के साथ स्वर्ण जीता। केरल के मोहम्मद अनीस ने 7.83 के साथ रजत और मध्य प्रदेश के आदित्य कुमार सिंह ने 7.81 मीटर के साथ कांस्य जीता। रोजी मीना ने 4.05 मीटर के साथ पोलवॉल्ट का स्वर्ण जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोसी 4.21 मीटर के राष्ट्रीय रिकॉर्ड से चूक गई जो उन्होंने पिछले साल खुद बनाया था। तमिलनाडु की बारानिका इलांगोवेन ने रजत और केरल की मारिया जैसन ने कांस्य पदक जीता। एशियाई खेलों की कांस्य पदक विजेता नंदिनी अगासरा ने हेप्टाथेलॉन में स्वर्ण पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed