फेडरेशन कप: कमलप्रीत कौर ने किया ओलंपिक क्वालिफाई, राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चक्का फेंक खिलाड़ी 25 वर्षीय कमलप्रीत कौर ने 65.06 के नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ इस साल होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाई कर लिया है। उन्होंने यहां चल रही फेडरेशन कप सीनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अपने व्यक्तिगत प्रदर्शन में चार मीटर का सुधार किया।
पंजाब की कमलप्रीत ने 2019 में चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में 65.06 मीटर चक्का फेंककर यहां राष्ट्रीय क्रीड़ा संस्थान (एनआईएस) में सभी को हैरत में डाल दिया। हालांकि बाद में उनके पांच प्रयासों में फाउल हुए। महिलाओं के डिस्कस थ्रो में क्वालिफिकेशन पात्रता 63.50 मीटर की है। इससे पहले कमलप्रीत का निजी श्रेष्ठ प्रदर्शन 61.04 था जो उन्होंने 2018 में किया था। तब उन्होंने कृष्णा पुनिया के नौ साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा था।
सीमा पुनिया जो 2018 एशियाई खेलों के बाद पहली बार किसी स्पर्धा में हिस्सा ले रही थीं, उन्होंने 62.64 मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। वह एक मीटर के फासले से ओलंपिक क्वालिफाई करने से चूक गईं। दिल्ली की सोनम गोयल (52.11 मीटर) ने कांस्य पदक जीता।
Road to #Tokyo2020 Kamalpreet Kaur breaks Women's Discus Throw National Record with an effort of 65.06m (Olympic Qualification standard 63.50m);
Previous NR: Krishna Poonia 64.76m (2012) pic.twitter.com/Xsdq4u7nX3 — Athletics Federation of India (@afiindia) March 19, 2021
हिमा ने जीती 200 मीटर की रेस
अन्य स्पर्धाओं में स्टार धाविका हिमा दास ने 23.21 सेकंड के नए मीट रिकॉर्ड के साथ 200 मीटर की रेस जीत ली। साथ ही सेमीफाइनल की हीट में तमिलनाडु की धनलक्ष्मी से मिली हार का हिसाब भी बराबर कर लिया। धनलक्ष्मी (23.21) ने रजत और अर्चना सुसेंद्रन 23.60 के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।