{"_id":"5db68f188ebc3e014757b7f7","slug":"fans-slam-pv-sindhu-saina-nehwal-mary-kom-for-copy-pasting-tweet-for-pm-narendra-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंधु-साइना और मैरी कॉम ने पीएम मोदी को किया एक जैसा मैसेज, सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
सिंधु-साइना और मैरी कॉम ने पीएम मोदी को किया एक जैसा मैसेज, सोशल मीडिया पर होने लगी चर्चा
Mon, 28 Oct 2019 12:17 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Mon, 28 Oct 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
सिंधु और साइना
भारतीय महिला खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महिला सशक्तीकरण की दिशा में चलाए गए 'भारत की लक्ष्मी' अभियान के लिए उन्हें शुक्रिया कहने के लिए एक ही तरह के मैसेज को कॉपी पेस्ट कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर इस बात की चर्चा चल पड़ी और लोगों ने महिला खिलाड़ियों की आलोचना करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने 'भारत की लक्ष्मी' अभियान के लिए मोदी का शुक्रिया अदा करते हुए शनिवार को ट्विटर पर लिखा, 'दिवाली पर महिलाओं को सशक्त करने और उन्हें सम्मानित करने के अभियान के लिए पीएम मोदी का शुक्रिया. इससे हमें ज्यादा मेहनत करने और भारत को गौरवान्वित करने के लिए प्रेरणा मिलती है।'
विज्ञापन
साइना के मैसेज से पूरी तरह मेल खाता मैसेज कई अन्य खिलाड़ियों ने भी लिखा और इस अभियान के लिए मोदी को धन्यवाद दिया है। इनमें पूजा ढांडा, निकहत जरीन, एमसी. मैरीकॉम, मनिका बत्रा और पीवी सिंधु जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा था कि क्या इस दीवाली ऐसी महिलाओं का सम्मान हम कर सकते हैं, भारत की इस लक्ष्मी के सम्मान का कार्यक्रम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारे आसपास कई ऐसी बेटियां, बहुएं, महिलाएं होंगी जो अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं, असाधारण काम कर रही होंगी।’ उन्होंने सोशल मीडिया में ज्यादा से ज्यादा भारत की लक्ष्मी हैशटैग के साथ ज्यादा से ज्यादा कहानियां शेयर करने को भी कहा था।