फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   england Secure its first win in worldcup

कबड्डी विश्वकपः टोपे के रिकॉर्ड प्रदर्शन के साथ इंग्लैंड ने दर्ज की पहली जीत

Tue, 11 Oct 2016 03:58 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
england Secure its first win in worldcup
कबड्डी विश्वकप - फोटो : PTI
अहमदाबाद में खेले जा रहे तीसरे विश्वकप के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेला गया मैच एकतरफा समाप्त हुआ। आशा की जा रही थी कि दोनों टीमों के पास कम अनुभव है ऐसे में मैच में दोनों टीमों के बीच पलड़ा बराबर रहने की संभावना थी। इंग्लैंड ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया को मैच में पकड़ बनाने का मौका नहीं दिया। पहले हाफ के चौथे मिनट में ही ऑस्ट्रेलिया को ऑल आउट कर इंग्लैंड ने अपने मंसूबे जाहिर कर दिए थे। पहली बार विश्वकप में भाग ले रही ऑस्ट्रेलियाई टीम अनुभवहीन नजर आई। इंग्लैंड का पलड़ा पूरे मैच में भारी नजर आया।
विज्ञापन


11 वें मिनट में ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार ऑल आउट हो गई और इंग्लैंड ने 22-7 की बढ़त बना ली। पहले हाफ में इंग्लैंड ने 20 रेड, 7 टैकल, 6 ऑल आउट और 2 अतिरिक्त सहित कुल 35 अंक हासिल किए। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम 6 रेड, 4 टैकल और एक अतिरिक्त अंक सहित कुल 11 अंक हासिल कर सकी। पहले हाफ में ऑस्ट्रेलिया 35-11 से आगे था।
विज्ञापन


सेकेंड राउंड में भी यह क्रम जारी रहा। सेकेंड राउंड में भी ऑस्ट्रेलिया दो बार ऑल आउट हुई। दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने 23 रेड, 5 टैकल और 4 ऑल आउट अंक हासिल किए। वहीं ऑस्ट्रेलिया दूसरे हाफ में केवल 14 अंक हासिल कर सकी। मैच का अंतिम स्कोर 69-25 से मात दी। ऑस्ट्रेलिया की यह लगातार दूसरी हार है। इंग्लैंड को 44 अंक के अंतर से जीत हासिल हुई। इतने बड़े अंतर से ऑस्ट्रेलिया को भारत से भी हार नहीं मिली थी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ग्रुप-ए की अंक तालिका में दक्षिण कोरिया,भारत और बांग्लादेश के बाद चौथे स्थान पर आ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच में इंग्लैंड के रेडर टोपे एडवेलुर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 20 रेड प्वाइंट बनाए। यह विश्वकप के एक मैच में नया रिकॉर्ड है। दो मैचों में अब टोपे के 27 प्वाइंट हो गए हैं। वह दूसरे नंबर पर काबिज कीनिया के डेविड मोजाम्बी से 9 अंक आगे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed