{"_id":"5b3187bc4f1c1b95598b616c","slug":"elavenil-valarivan-wins-second-straight-gold-at-issf-junior-world-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"ISSF जूनियर विश्व कपः इलावेनिल वालारिवन ने लहराया भारत का परचम, शूटिंग में जीता गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
ISSF जूनियर विश्व कपः इलावेनिल वालारिवन ने लहराया भारत का परचम, शूटिंग में जीता गोल्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 06:12 AM IST
विज्ञापन
इलावेनिल वालारिवन
भारतीय निशानेबाज इलावेनिल वालारिवन ने जर्मनी के सुहल में चल रहे आईएसएसएफ जूनियर विश्व कप में महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल में स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। यह उनका विश्व कप में दूसरा पदक है।
विज्ञापन
साल के दूसरे और आखिरी विश्व कप के दूसरे दिन इलावेनिल ने 24 शॉट के बाद 251.7 का स्कोर बनाकर पीला तमगा जीता। चीन की जेरू वांग ने 250.9 स्कोर के साथ रजत, जबकि चीनी ताइपे की युग शिन लिन ने कांस्य अपने नाम किया। अन्य भारतीय खिलाड़ी मेहुली घोष छठे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
इससे पहले इलावेनिल ने श्रेया अग्रवाल और जीना खिट्टा के साथ मिलकर टीम स्पर्धा का कांस्य पदक जीता था। भारत सात पदकों (तीन स्वर्ण , एक रजत और तीन कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है।
विज्ञापन