फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Elavenil Valarivan wins gold in ISSF Junior World Cup

निशानेबाजी विश्व कप में भारत की एलवेनिल वैलेरिवन ने रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

Thu, 22 Mar 2018 09:02 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 22 Mar 2018 09:02 PM IST
विज्ञापन
Elavenil Valarivan wins gold in ISSF Junior World Cup
एलवेनिल वैलेरिवन - फोटो : file

भारतीय युवा निशानेबाज एलवेनिल वैलेरिवन ने बृहस्पतिवार को जूनियर आईएसएसएफ विश्व कप में महिलाओं की दस मीटर एयर राइफल स्पर्धा के क्वालिफाइंग में विश्व रिकॉर्ड बनाने के बाद स्वर्ण पदक पर निशाना साधा। व्यक्तिगत के बाद वैलेरिवन ने टीम स्पर्धा में भी पीला तमगा जीतकर गोल्डन डबल पूरा किया। अन्य भारतीय निशानेबाज श्रेया और जीना क्रमश: छठे और सातवें स्थान पर रहीं। 

विज्ञापन


अपना दूसरा विश्व कप खेलने वाली 18 वर्षीय वैलेरिवन पहली बार फाइनल में पहुंची और 249.8 के स्कोर के साथ पहले स्थान पर रहीं। इससे पहले उन्होंने क्वालिफिकेशन में 631.4 का स्कोर बनाया जोकि नया विश्व रिकॉर्ड है। रजत पदक चीनी ताइपे की लिन यिंग शिन ने, जबकि कांस्य चीन की वांग जेरू ने जीता। इसके बाद वैलेरिवन ने टीम स्पर्धा में श्रेया अग्रवाल और जीना खिट्टा के साथ मिलकर भी स्वर्ण जीता। रजत चीनी ताइपे और कांस्य चीन ने जीता। गगन नारंग की गन फोर ग्लोरी अकादमी में प्रशिक्षण लेने वाली वालारिवन ने पिछले हफ्ते एफआईएसयू वर्ल्ड शूटिंग स्पोर्ट चैंपियनशिप में कांसा जीता था।  
विज्ञापन


अर्जुन के खाते में आया कांसा 
पुरुष वर्ग में अर्जुन बाबुटा ने दस मीटर एयर राइफल में 226.3 के स्कोर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। अर्जुन ने पिछले साल एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक जीता था। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक चीन के युकी लियू (247.1) ने और रजत हंगरी के जालान पेकलेर (246) ने जीता। अन्य भारतीय सूर्य प्रताप सिंह और एस तुषार माने क्रमश: छठे और आठवें स्थान पर रहे।    
विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं अपने इस प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। मुझे पदक जीतने का पूरा विश्वास था। मैं यह पदक अपने माता-पिता को समर्पित करूंगी। मैं गगन सर और जीएफजी के कोचों भी शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे इस काबिल बनाया।'- एलवेनिल वैलेरिवन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed