{"_id":"5d67d6208ebc3e014a687a6f","slug":"elavenil-valarivan-says-world-cup-medal-will-boost-confidence-going-ahead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वर्ल्ड कप में मेडल जीतने से बढ़ेगा आत्मविश्वास: शूटर इलावेनिल वलारिवान","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
वर्ल्ड कप में मेडल जीतने से बढ़ेगा आत्मविश्वास: शूटर इलावेनिल वलारिवान
Thu, 29 Aug 2019 07:11 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 29 Aug 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
इलावेनिल वलारिवान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला निशानेबाज इलावेनिल वलारिवान ने गुरुवार को कहा कि सीनियर विश्व कप में उनके पहले मेडल से उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ेगा और वह भविष्य में और सफलता हासिल करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
तेजी से उभरती हुई निशानेबाज इलावेनिल ने यहां आईएसएसएफ राइफल-पिस्टल चरण-4 विश्व कप की महिला 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में अपूर्वी चंदेला और अंजुम मोद्गिल जैसी अनुभवी भारतीय खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए गोल्ड मेडल जीता।
विज्ञापन
अंजलि भागवत और दुनिया की मौजूदा नंबर-1 अपूर्वी के बाद यह उपलब्धि हासिल करने वालीं इनावेनिल तीसरी भारतीय निशानेबाज बनीं। 20 साल की इलावेनिल ने कहा, ‘मैं बेहद खुश हूं और इस जीत से आगामी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं से पहले मेरा मनोबल बढ़ेगा।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा, 'इस उपलब्धि से मैं बेहद रोमांचित हूं और अपने मेंटॉर गगन सर (गगन नारंग), कोच नेहा और मानसिक ट्रेनर कृतिका का धन्यवाद देना चाहती हूं जिन्होंने मुझे काफी अच्छा तैयार किया। उनके सही मार्गदर्शन के बिना यह संभव नहीं हो पाता।'