{"_id":"5d7a70928ebc3e93db119c9a","slug":"eight-boxers-from-haryana-in-national-championship-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के आठ मुक्केबाज जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप फाइनल में","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
हरियाणा के आठ मुक्केबाज जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप फाइनल में
Fri, 13 Sep 2019 08:02 AM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 13 Sep 2019 08:02 AM IST
विज्ञापन
boxing shimla
तीसरी जूनियर राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गुरुवार को हरियाणा का दबदबा रहा जिसके आठ मुक्केबाज फाइनल में पहुंच गए। पंजाब ने भी तीन रजत पदक पक्के कर लिए जब अंजलि, तनीशवीर संधू और खुशी ने फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
हरियाणा की प्रीति दहिया (60 किलो) ने नेशंस कप के अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए मणिपुर की थोंगम देवी को हराया। दहिया के अलावा तन्नू (52 किलो),खुशी (63 किलो), कल्पना (46 किलो) और नेहा (54 किलो) भी फाइनल में पहुंच गए।
विज्ञापन
तमन्ना (48 किलो), रिंकू (50 किलो) और लशू यादव (66 किलो) ने भी सेमीफाइनल मुकाबले जीते। पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र के चार मुक्केबाजों ने फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन