फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   eddy hall get an offer to join wwe

WWE के रिंग में जल्द एंट्री करेगा दुनिया का सबसे 'ताकतवर' इंसान

Wed, 10 Jan 2018 08:53 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 10 Jan 2018 08:53 AM IST
विज्ञापन
eddy hall get an offer to join wwe
ए्डी हॉल

विश्व के सबसे शक्तिशाली इंसान के रूप में लोकप्रियता हासिल करने वाले एडी हॉल बहुत जल्द WWE के रिंग में कदम रख सकते हैं। Sports360 को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि WWE से उन्हें रेसलिंग खेलने का ऑफर मिला है और इस पर उन्होंने विचार करना शुरू कर दिया है। बताते चलें कि एडी हॉल ने साल 2017 के 'वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट मैन' का खिताब अपने नाम किया था।

विज्ञापन


एडी हॉल ने आइसलैंड को हैफ्टोर जॉर्नसन को हराकर दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान होने का खिताब अपने नाम किया था। इस मुकाबले में एडी ने 500 किलो के टायर को 6 बार पलटा था और 320 किलो वजन के साथ स्क्वॉट्स किए थे। अपनी ताकत का शानदार प्रदर्शन दिखाने के बाद एडी ने इस हैरतंगेज खेल को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन


एडी हॉल का कद 6 फुट 3 इंच है और उनका वजन 200 किलो से ज्यादा है। इस मुकाबले को जीतने के लिए उन्होंने अपना वजन बढ़ाया था, लेकिन डॉक्टर्स का कहना है कि अगर उन्होंने अपना वजन कम नहीं किया तो उनकी जान को खतरा हो सकता है। इसलिए अब एडी इस खेल से दूर ही रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंः जॉन सीना ने की शाहरुख की तारीफ, 'किंग खान' ने दिया ऐसा गजब जवाब

अगर एडी हॉल WWE के इस प्रस्ताव को मंजूर करते हैं तो मार्क हैनरी के बाद वह WWE को ज्वॉइन करने वाले दूसरे 'वर्ल्ड्स स्ट्रॉन्गेस्ट मैन' बन जाएंगे। बताते चलें कि एडी हॉल एक ऐसे ब्रिटिश खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 25 साल बाद वर्ल्ड स्ट्रॉन्गेस्ट मैन का खिताब अपने नाम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed