फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dutee Chand wins gold in 100 m race in Khelo India university games

खेलो इंडिया विश्वविद्यालय गेम्स: दुती ने जीता साल की पहली रेस में गोल्ड, सौ मीटर में मारी बाजी

Sat, 29 Feb 2020 08:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 29 Feb 2020 08:46 PM IST
विज्ञापन
Dutee Chand wins gold in 100 m race in Khelo India university games
दुती चंद - फोटो : सोशल मीडिया

भारत की सबसे तेज धाविका दुती चंद ने शनिवार को यहां खेलो इंडिया विश्व विद्यालय खेलों की 100 मीटर स्पर्धा में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। यह दुती की साल की पहली रेस है। 24 साल की यह एथलीट अपने कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नॉलाजी का प्रतिनिधित्व कर रही है। उन्होंने 11.49 सेकंड के समय से पहला स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन


मंगलुरु विश्वविद्यालय की धनलक्ष्मी एस. ने 11.99 सेकंड समय से सिल्वर जबकि महात्मा गांधी विश्वविद्यालय की स्नेहा एसएस ने 12.08 सेकंड से कांस्य पदक जीता। दुती ने गोल्ड मेडल जीतने के बाद कहा, ‘खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में भाग लेना शानदार रहा। मैंने गोल्ड मेडल भी जीत लिया। मैं नतीजे से काफी खुश हूं।’
विज्ञापन


पिछले साल राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 11.22 सेकंड के समय से अपने राष्ट्रीय रिकॉर्ड को बेहतर करने वाली दुती को टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालिफाइ करने के लिए 11.15 सेकंड का समय निकालने की जरूरत है। वह यहां 200 मीटर की स्पर्धा में भी भाग लेंगी। उन्होंने कहा, ‘मेरा अभ्यास अच्छा चल रहा है। मैं हर दिन छह से सात घंटे ट्रेनिंग कर रही हूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन


दुती ने कहा, 'यह 2020 की मेरी पहली प्रतियोगिता है इसलिए शुरुआत अच्छी रही। मैं अगले टूर्नामेंट में 10 से 15 सेकंड का सुधार करूंगी। मैं फिट हूं, हालांकि मुझे अपनी रफ्तार में सुधार करना होगा।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed