फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dutee Chand qualifies for Tokyo Olympics in 100m and 200m events

Tokyo Olympics: दुती, नटराज और अनु ने टोक्यो ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई 

Thu, 01 Jul 2021 07:46 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 01 Jul 2021 07:46 AM IST
सार

  • पहली बार 18 खेलों में खेलेंगे भारतीय खिलाड़ी 
  • 5 खेलों में सिर्फ एक-एक खिलाड़ी ही पेश करेगा चुनौती 
  • 17 भारतीय खिलाड़ी कर चुके हैं अब तक क्वालिफाई। दो और खिलाड़ियों को टिकट मिलने की उमीद है अगर ऐसा हुआ तो यह अब तक सबसे बड़ा दल होगा
  • 64 पुरुष और 53 महिला खिलाड़ी शामिल हैं जोकि रियो से (63 पुरुष, 54 महिलाएं) उलट है 

विज्ञापन
Dutee Chand qualifies for Tokyo Olympics in 100m and 200m events
दुती चंद - फोटो : ट्विटर

विस्तार

फर्राटा धाविका दुती चंद औन जवेलिन थ्रोअर अनु रानी ने भी रैंकिंग के आधार पर टोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर लिया। टोक्यो का टिकट हासिल करने की रेस मंगलवार रात का समाप्त हो गई। पहली बार ओलंपिक में भारतीय खिलाड़ी रिकॉर्ड 18 खेलों में चुनौती पेश करेंगे। इससे चार साल पहले रियो में 15 खेलों में भाग लिया था। यही नहीं ओलंपिक में सबसे बड़े भारतीय दल के उतरने की भी पूरी उम्मीद है। रियो ओलंपिक में 117 भारतीयों ने शिरकत की थी। यह ओलंपिक के इतिहास में देश का सबसे बड़ा दल था। बुधवार तक 117 खिलाड़ियों का खेलना तय हो चुका है। हालांकि तैराकी और गोल्फ में दो और भारतीय खिलाड़ियों को कोटा मिलने की घोषणा हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो टोक्यो में अब तक सबसे बड़ा भारतीय दल उतरेगा। 

विज्ञापन

 

दुती चंद को मिला ओलंपिक टिकट

भारतीय एथलीट दुती चंद ने बुधवार को टोक्यो ओलंपिक में 100 और 200 मीटर रेस के लिए क्वॉलिफाई किया। उन्होंने विश्व रैंकिंग के आधार पर ओलंपिक कोटा हासिल किया। दरअसल, विश्व रैंकिंग के जरिए 100 मीटर रेस में 22 कोटा थे, जबकि 200 मीटर में 15 खिलाड़ी जगह बना सकते थे। दुती की 100 मीटर में विश्व रैंकिंग 44वीं है, जबकि 200 मीटर में वो 51वें स्थान पर हैं।

खेल रत्न पुरस्कार के लिए सिफारिश
ओडिशा सरकार ने देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार के लिए फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की सिफारिश की है। दुती के अलावा ओडिशा सरकार ने खेल मंत्रालय को पांच और नाम भेजे हैं। दुती ने ट्वीट किया, 'मैं खेलरत्न पुरस्कार के लिए मेरा नाम भेजने पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की शुक्रगुजार हूं। आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहे। दुती ने पिछले सप्ताह पटियाला में इंडियन ग्रां प्री 4 में 100 मीटर में अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर 11.7 सेकंड का समय निकाला था। वह ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने से 0.02 सेकंड से चूक गईं थीं। 

अन्य पुरस्कार के लिए इन नामों की भी सिफारिश
दुती को पिछले साल अर्जुन पुरस्कार मिला था। ओडिशा सरकार ने टोक्यो ओलंपिक जा रही भारतीय हॉकी टीम के सदस्य बीरेंद्र लाकड़ा का नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए , हॉकी कोच कालू चरण चौधरी का नाम द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए, पूर्व फर्राटा धाविका ओलंपियन अनुराधा बिस्वाल का नाम ध्यानचंद पुरस्कार के लिये भेजा है। राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए केआईआईटी डीम्ड यूनिवर्सिटी और ओडिशा खनन निगम के नाम भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

तैराक नटराज ने भी कटाया ओलंपिक का टिकट

भारतीय तैराक श्रीहरि नटराज ने भी टोक्यो ओलंपिक का आधिकारिक रूप से टिकट कटा लिया। खेल की वैश्विक संचालन संस्था फिना ने रोम में सेटे कोली ट्रॉफी में पुरुषों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक स्पर्धा में उनके ‘ए’ क्वालिफिकेशन स्तर को मंजूरी दे दी। पहली बार दो भारतीय तैराकों को सीधे क्वालिफिकेशन के जरिए ओलंपिक खेलों में प्रवेश मिला है। साजन प्रकाश इसी प्रतियोगिता की पुरुष 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में ओलंपिक ‘ए’ स्तर हासिल करने वाले अब तक के पहले भारतीय तैराक बने थे। नटराज पहली तो साजन लगातार दूसरी बार ओलंपिक में चुनौती पेश करेंगे।

भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने ट्वीट किया कि नटराज के टाइम ट्रायल के दौरान 53.77 सेकंड के ओलंपिक क्वालिफिकेशन समय को फिना ने स्वीकृति दे दी है। नटराज टोक्यो में ‘ए’ क्वालिफिकेशन प्रवेश के रूप में साजन प्रकाश से जुड़ेंगे।’ नटराज ने रविवार को राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के साथ ही टोक्यो खेलों का ‘ए’ क्वालिफिकेशन स्तर हासिल किया जो 53.85 सेकंड है। टाइम ट्रायल में तैराकों को अन्य प्रतिद्वंद्वियों से प्रतिस्पर्धा का मौका नहीं मिलता लेकिन वे अपने समय में सुधार कर सकते हैं। बंगलूरू के इस तैराक को आयोजकों ने ओलंपिक क्वालिफिकेशन के अंतिम दिन टाइम ट्रायल में हिस्सा लेने की स्वीकृति दी थी।

विज्ञापन

इस बार एथलीटों की संख्या घटी 

रियो ओलंपिक में सबसे बड़ा दल 34 एथलीटों का था, लेकिन इस बार कोरोना के चलते एथलीटों को कंपटीशन नहीं मिलने के कारण इनकी संख्या काफी घट गई है। अब तक 15 एथलीट क्वालिफाई कर चुके हैं (इनमें रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करने वाले दुती चंद, जाबिर, अनु रानी का नाम भी शामिल है)। पुरुष चार गुणा चार सौ मीटर रिले और मिश्रित रिले में भी टीम उतरनी हैं। एक रिले टीम में छह सदस्य होते हैं। इनमें दो रिजर्व होते हैं। ऐसे में पुरुष टीम के छह सदस्यों (इनमें तीन सदस्य मिश्रित रिले में भी उतरेंगे) और मिश्रित रिले की तीन महिला सदस्यों को मिलकर दल की संख्या 24 हो जाएगी।

हॉकी का होगा सबसे बड़ा दल 
इस बार ओलंपिक में सबसे बड़ा दल हॉकी का होगा। दोनों टीमों के 16-16 सदस्यों को मिलाकर 32 हॉकी खिलाड़ी टोक्यो जाएंगे। हॉकी, एथलेटिक्स के बाद सबसे ज्यादा 15
खिलाड़ी शूटिंग में होंगे।

फेंसिंग, घुड़सवारी, सेलिंग में अपने दम पर किया क्वालिफाई
टोक्यो में खेलने वाले 18 में से ज्यादातर खेलों में खेल मंत्रालय और साई की मदद के चलते ओलंपिक का टिकट हासिल किया जा सका, लेकिन घुड़सवारी में फवाद मिर्जा, फेंसिंग में भवानी देवी और चार सेलरों को ज्यादा सरकार की मदद नहीं मिली। इन्होंने अपने निजी प्रायोजकों या फिर अपने दम पर टोक्यो का हासिल कर देश को गौरवान्वित किया।

टोक्यो में भारतीय दावेदारी


1 तीरंदाजी 04-03 पुरुष, 01 महिला
2 एथलेटिक्स 15 रिले के नौ और बढ़ेंगे कुल 24, 14 पुरुष, 10 महिला
3 बैडमिंटन 04-03 पुरुष, 01 महिला
4-मुक्केबाजी 09 05 पुरुष, 04 महिला
5 घुड़सवारी 01 पुरुष
6 फेंसिंग 01 महिला
7 गोल्फ 03-02 पुरुष, 01 महिला
8 जिम्नास्टिक 01 महिला
9 हॉकी 32 16 पुरुष, 16 महिला
10 जूडो 01 महिला
11रोइंग 02 पुरुष
12 सेलिंग 04 तीन पुरुष  01 महिला
13 शूटिंग-15 08 पुरुष 07 महिला
14 तैराकी 02 पुरुष
15 टेबल टेनिस 04  02पुरुष 02 महिला
16 टेनिस 02 महिला
17 वेटलिफ्टिंग 01 महिला
18 कुश्ती 07 03 पुरुष 04 महिला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed