दुती चंद ने रचा इतिहास, 100 मी. रेस के ग्लोबल इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय
भारत की शीर्ष महिला धाविका दुती चंद ने इटली में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में गोल्ड मेडल जीत इतिहास रच दिया है। दुती ने 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर कॉम्पिटिशन का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है।
दुती की इस जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें जीत की बधाई दी है।
Congratulations @DuteeChand for winning the 100m sprint at the Universiade, the World University Games, in Naples. This is India’s first such gold and a moment of immense pride for our country. Please keep up the effort, and look to greater glory at the Olympics #PresidentKovind
— President of India (@rashtrapatibhvn) July 10, 2019विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुती को इस जीत पर बधाई दी है।
Exceptional achievement of an exceptional athlete!
Congratulations @DuteeChand for winning a hard earned and well deserved Gold in the Women’s 100 m finals.
You make India proud! #Universiade @FISU https://t.co/LVSkbsPZOP — Narendra Modi (@narendramodi) July 10, 2019
खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी दुती को बधाई दी। रिजिजू ने रेस का एक वीडियो भी अपने हैंडल से शेयर किया।
I've been passionately following since my childhood but it never came. Finally, for the first time, a gold for India! Congratulations @DuteeChand for winning the 100m sprint at the Universiade, the World University Games, in Naples🇮🇳 pic.twitter.com/Rh4phsKCEI
— Kiren Rijiju (@KirenRijiju) July 10, 2019
दुती चंद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11.32 सेकंड का समय निकाला।स्विट्जरलैंड की डेल पोंट (11.33 सेकंड) दूसरे और जर्मनी की क्वायाई (11.39 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं। दुती ने 30वें समर यूनिवर्सिटी गेम्स में 100 मीटर कॉम्पिटिशन का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है। 11.24 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखने वाली दुती किसी वैश्विक इवेंट की 100 मीटर रेस में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला बन गईं।
🏅 Picked it up! pic.twitter.com/Qwci6Uz5Yr
— Dutee Chand (@DuteeChand) July 9, 2019
खेल के इस संस्करण में भारत के लिए यह पहला गोल्ड मेडल है। इससे पहले यूनिवर्सिटी गेम्स के इतिहास में किसी भी भारतीय खिलाड़ी ने 100 मीटर स्पर्धा के फाइनल में भी जगह नहीं बनाई थी।