अब स्कॉट ने किया सन के साथ पोडियम शेयर करने से इनकार, चीनी तैराक के नाम एक और गोल्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओलंपिक चैंपियन चीनी तैराक सन यांग का विवाद पीछा नहीं छोड़ रहे। सन ने मंगलवार को विश्व तैराकी चैंपियनशिप में 200 मीटर फ्री स्टाइल का स्वर्ण पदक 1:44.93 सेकंड के साथ जीता। यह उनका स्पर्धा का दूसरा पीला तमगा था। पदक सेरेमनी के दौरान कांस्य पदक विजेता ब्रिटेन के डंकन स्कॉट ने सन के साथ पोडियम शेयर करने और हाथ मिलाने से मना कर दिया।
रैपिस को चैंपियन घोषित करने के बाद कर दिया डिस्क्वालिफाई
दरअसल लिथुआनिया के डैनस रैपिस को चैंपियन घोषित कर दिया गया था। उसके बाद उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इससे सन को स्वर्ण पदक दिया गया। स्कॉट इससे नाराज थे। रैपिस ने गलत शुरुआत की थी, जिसके चलते उन्हें बाद में डिस्क्वालिफाई कर दिया गया।
मैक ने भी किया था विरोध
इससे पहले 400 मीटर का खिताब जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया के रजत पदक विजेता मैक हॉर्टन ने भी उनके साथ पदक लेने से इनकार कर दिया था। हालांकि विश्व संस्था ने इसके लिए हॉर्टन को चेतावनी दी है। सन पर 2014 में डोपिंग के चलते तीन माह का प्रतिबंध लगा था। मैक ने सन को ड्रग चीटर कहा। वह इससे नाराज थे डोपिंग में फंसने के बाद ही उन्हें खेलने दिया जा रहा है।सिमोना ने इटली का दस साल पुराना रिकॉर्ड : कैटी लिंडस्की के हटाने के बाद महिलाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा का खिताब इटली की सिमोना क्वाडरेला ने 15:40.89 सेकंड के साथ जीता। उन्होंने हमवतन एलेसिया फिलिपी का दस साल पहले (2009) विश्व चैंपियनशिप मेें बनाया 15:44.93 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।