फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Dope Test: Unique incident in UP Weightlifting Championship, Athletes left tournament fear of dope test

Dope Test: यूपी भारोत्तोलन चैंपियनशिप में घटी अनोखी घटना, डोप टेस्ट के डर से आधे लिफ्टर टूर्नामेंट छोड़कर भागे

Sat, 28 Sep 2024 10:33 AM IST
स्वप्निल शशांक हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो
हेमंत रस्तोगी, अमर उजाला ब्यूरो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 28 Sep 2024 10:33 AM IST
सार

भारोत्तोलन संघ ने जब यह देखा कि लिफ्टर प्रतियोगिता छोड़कर भाग रहे हैं तो उन्होंने नाडा से गुजारिश की कि लीग के खत्म होते ही यूपी वेटलिफ्टिंग होनी है। उन्हें इस चैंपियनशिप में भी टेस्ट करने चाहिए।

विज्ञापन
Dope Test: Unique incident in UP Weightlifting Championship, Athletes left tournament fear of dope test
भारोत्तोलन (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

डोप टेस्ट के डर से टूर्नामेंट छोड़कर भागने की घटनाएं पहले भी हुई हैं, लेकिन यूपी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जैसा हुआ वैसा उदाहरण अब तक सामने नहीं आया है। चैंपियनशिप में नाडा की टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही आधे से भी ज्यादा वेटलिफ्टर टूर्नामेंट छोड़कर भाग गए। नतीजा यह निकला कि चैंपियनशिप में कई भार वर्गों में कोई लिफ्टर नहीं होने के चलते मुकाबला ही नहीं हुआ, कई भार वर्गों में सिर्फ एक या दो लिफ्टर ही उतरे।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व मोदीनगर में अश्मिता खेलो इंडिया जोनल लीग और यूपी वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इन खेलों के लिए 519 वेटलिफ्टरों की एंट्री आई। खेलो इंडिया जोनल लीग में भारतीय भारोत्तोलन संघ की ओर से डोप टेस्ट के लिए नाडा को बुलाया गया। इस दौरान लीग से भी कुछ लड़कियां भागीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारोत्तोलन संघ ने जब यह देखा कि लिफ्टर प्रतियोगिता छोड़कर भाग रहे हैं तो उन्होंने नाडा से गुजारिश की कि लीग के खत्म होते ही यूपी वेटलिफ्टिंग होनी है। उन्हें इस चैंपियनशिप में भी टेस्ट करने चाहिए। अमूमन राज्य चैंपियनशिप में टेस्ट नहीं किए जाते हैं। नाडा टेस्ट के लिए तैयार हो गया, लेकिन इसकी सूचना तत्काल वेटलिफ्टर को नहीं दी गई।

चैंपियनशिप शुरू होने से पहले लिफ्टरों के वजन के दौरान उन्हें पता लगा कि नाडा डोप सैंपल भी लेगी। यहीं से भगदड़ मच गई। चैंपियनशिप के लिए 252 पुरुष लिफ्टरों की एंट्री आई थी, जिसमें 126 लिफ्टर प्रतियोगिता छोड़कर भाग गए। 177 लड़कियों को चैंपियनशिप में खेलना था, जिसमें 93 ने हिस्सा नहीं लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed