फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Doctor Attached With Indian Boxing Team Tests Positive For Coronavirus

भारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़ा डॉक्टर कोरोना वायरस पॉजिटिव

Mon, 13 Jul 2020 10:58 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 13 Jul 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
Doctor Attached With Indian Boxing Team Tests Positive For Coronavirus
boxing

भारतीय मुक्केबाजी टीम से जुड़े एक डॉक्टर को सोमवार को कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाया गया। वहीं, पटियाला में अभ्यास के लिएकत्र हुए सभी मुक्केबाज निगेटिव पाए गए हैं। इस मामले के बाद हालांकि प्रस्तावित शिविर को स्थगित किया जा सकता है।

विज्ञापन


एशियाई खेलों के चैंपियन और विश्व चैंपियनशिप में रजत पदक विजेता अमित पंघाल समेत 11 मुक्केबाजों को आराम दिया गया है, क्योंकि ये सभी इसी डॉक्टर के साथ पृथकवास केंद्र पर थे। भारतीय खेल प्राधिकरण ने एक बयान में कहा कि डॉक्टर अमोल पाटिल पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान के मुख्य परिसर के बाद पृथकवास केंद्र में थे। प्रोटोकॉल के तहत मुख्य परिसर में आने से पहले उनकी कोरोना जांच हुई और वह पॉजिटिव पाए गए।
विज्ञापन


इसमें कहा गया कि उन्हें सरकारी कोविड केंद्र भेज दिया गया है। उनके संपर्क में आने वालों की जांच कल होगी। उनके साथ पृथकवास केंद्र में रहने वालों को एक सप्ताह और अलग रहना होगा। मुक्केबाजों के टेस्ट निगेटिव आए हैं लेकिन उनकी मंगलवार को फिर जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक सूत्र ने बताया कि डॉक्टर पाटिल को कोई लक्षण नहीं है, हल्के लक्षण भी नहीं पाए गए और वह जल्दी ठीक हो जाएंगे। वह 2018 राष्ट्रमंडल खेलों से भारतीय टीम के साथ हैं।मुक्केबाजों को अगस्त में अभ्यास शुरू करना था। यहां शिविर साई की देखरेख में होना था, क्योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय ने जिन 59 राष्ट्रीय महासंघों की मान्यता पर रोक लगा दी है , उनमें मुक्केबाजी महासंघ भी शामिल है। टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत के नौ मुक्केबाज क्वालीफाई कर चुके हैं, जिनमें से मेरीकॉम घर में ही अभ्यास करेंगी क्योंकि शिविर में भाग लेना वैकल्पिक था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed