{"_id":"5cae00aebdec22140e108b24","slug":"dipa-karmakar-will-not-take-part-in-gymnastics-trial","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय शिविर के लिए 12 अप्रैल से जिम्नास्टिक ट्रायल, ओलिंपिक खिलाड़ी दीपा नहीं लेंगी हिस्सा","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
राष्ट्रीय शिविर के लिए 12 अप्रैल से जिम्नास्टिक ट्रायल, ओलिंपिक खिलाड़ी दीपा नहीं लेंगी हिस्सा
Wed, 10 Apr 2019 08:11 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 10 Apr 2019 08:11 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर
चोटिल दीपा करमाकर राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा नहीं होंगी लेकिन उनके आगामी एशियाई चैंपियनशिप और विश्व चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में हिस्सा लेने की संभावना है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में जिम्नास्टों के चयन के लिए ट्रायल 12 और 13 अप्रैल को यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में कराए जाएंगे। पिछले महीने बाकू में कलात्मक जिम्नास्टिक वाल्ट फाइनल के दौरान दीपा की घुटने की चोट बढ़ गई थी और उन्हें दोहा विश्व कप से हटने को बाध्य होना पड़ा जिसके बाद वह अगरतला में रिहैबिलिटेशन से गुजर रही हैं।
विज्ञापन
दीपा के कोच बिश्वेश्वर नंदी ने पीटीआई को कहा, ‘‘दीपा इस ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएंगी लेकिन वह एशियाई और विश्व चैंपियनशिप की टीम में चयन के लिए होने वाले ओपन ट्रायल में हिस्सा लेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें विश्वास है कि वह तब तक फिट हो जाएगी और ट्रायल में हिस्सा लेगी।’’
विज्ञापन
एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन 13 से 16 जून तक मंगोलिया में होगा जबकि विश्व चैंपियनशिप चार से 13 अक्टूबर तक जर्मनी में होगी।
जीएफआई उपाध्यक्ष रियाज भाटी ने कहा, ‘‘जूनियर और सीनियर जिम्नास्टों के समूह का चयन किया जाएगा जो ट्रायल के बाद तीन दिन के शिविर में हिस्सा लेंगे। शीर्ष खिलाड़ियों के लिए इसमें हिस्सा लेना अनिवार्य है लेकिन दीपा चोट के कारण इन ट्रायल में हिस्सा नहीं ले पाएगी। मुझे लगता है कि बाकी शीर्ष खिलाड़ी इसमें हिस्सा लेंगे।’’
उन्होंने कहा, ‘‘हम एशियाई और विश्व चैंपियनशिप जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिताओं से एक महीने पहले ट्रायल का आयोजन करेंगे जिससे कि टीम का चयन निष्पक्ष हो।’’
भारतीय जिम्नास्टिक महासंघ ने पुणे के बालेवाड़ी में तीन से पांच मई तक सीनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय कलात्मक जिम्नास्टिक के आयोजन का फैसला किया है।
इनपुट: भाषा