{"_id":"5cae2f36bdec2213fe5d3d10","slug":"dipa-karmakar-likely-to-skip-national-camp-ahead-of-asian-and-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपा को शिविर में नहीं, एशियाई चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में भाग लेने की उम्मीद","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दीपा को शिविर में नहीं, एशियाई चैंपियनशिप के चयन ट्रायल में भाग लेने की उम्मीद
Wed, 10 Apr 2019 11:30 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Wed, 10 Apr 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
भारतीय जिमनास्ट दीपा करमाकर
- फोटो : file photo
चोटिल जिम्नास्ट दीपा करमाकर राष्ट्रीय शिविर का हिस्सा नहीं होंगी लेकिन उनके आगामी एशियाई चैंपियनशिप (13 से 16 जून, मंगोलिया) और विश्व चैंपियनशिप (4 से 13 अक्तूबर, जर्मनी) के चयन ट्रायल में भाग लेने की संभावना है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय कोचिंग शिविर में जिम्नास्टों के चयन के लिए ट्रायल 12 और 13 अप्रैल को इंदिरा गांधी स्टेडियम में कराए जाएंगे। पिछले महीने बाकू में कलात्मक जिम्नास्टिक वाल्ट फाइनल के दौरान दीपा की घुटने की चोट बढ़ गई थी और उन्हें दोहा विश्व कप से हटने को बाध्य होना पड़ा। वह अगरतला में रिहैबिलिटेशन से गुजर रही हैं।
विज्ञापन