दिग्गज फुटबॉल प्लेयर
डिएगो माराडोना तीन दिन के भारत दौरे पर आए हुए हैं। अर्जेन्टीना का यह स्टार फुटबॉलर दूसरी बार कोलकाता पहुंचा। इससे पहले माराडोना साल 2008 में कोलकाता आए थे। सोमवार को कोलकाता में आयोजित एक समारोह में माराडोना ने कहा, 'मैं फुटबॉल का भगवान नहीं हूं, बल्कि मैं खुद को एक आम फुटबॉलर मानता हूं।
2 of 6
डिएगो माराडोना
- फोटो : PTi
माराडोना सोमवार को मदर टेरेसा द्वारा स्थापित मिशनरी ऑफ चैरिटी भी पहुंचे और वहां पर उन्होंने कई युवा फुटबॉलर से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं दूसरी बार कोलकाता आकर बेहद खुश हूं। आप सभी के इस प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
3 of 6
डिएगो माराडोना
- फोटो : pti
मंगलवार को माराडोना कोलकाता में
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान
सौरव गांगुली द्वारा आयोजित एक प्रदर्शनी मैच में माराडोना फुटबॉल भी खेलेंगे।
4 of 6
डिएगो माराडोना
- फोटो : File
माराडोना के तय कार्यक्रम के मुताबिक माराडोना अपने इस दौरे के आखिरी दिन कोलकाता घूमने वाले हैं। इस दौरान वो युवा फुटबॉलरों से भी मुलाकात करेंगे।
5 of 6
डिएगो माराडोना
- फोटो : PTI
माराडोना ने कहा कि भारत फुटबॉल के प्रति जुनूनी देश है और मैं प्रशंसकों की नई पीढ़ी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।