{"_id":"57d8d0574f1c1bef30d4890c","slug":"devendra-jhanjharia-won-gold-in-javelin-throw-at-rio-paralympic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर देवेंद्र ने जीता पैरालंपिक में गोल्ड","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़कर देवेंद्र ने जीता पैरालंपिक में गोल्ड
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 14 Sep 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
देवेंद्र झांझरिया
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जेवलिन खिलाड़ी (भाला फेंक) देवेंद्र झांझरिया ने अपना ही वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ते हुए रियो पैरालंपिक में गोल्ड जीत लिया है। झांझरिया ने एफ46 इवेंट के फाइनल में 63.97 मीटर दूर भाला फेंका और इस खेल में अपना दूसरा गोल्ड जीत लिया।
झांझरिया ने दूसरी बार पैरालंपिक गोल्ड जीता है। इससे पहले भी वर्ल्ड रिकॉर्ड उन्हीं के नाम था। झांझरिया दो पैरालंपिक गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। वर्ल्ड के नंबर तीन भाला फेंक खिलाड़ी की इस गोल्डन कामयाबी के बाद भारत की झोली में अब कुल 4 पदक हो गए हैं।
राजस्थान में पैदा हुए देवेंद्र ने एथेंस 2004 पैरालंपिक में 62.15 मीटर की रिकॉर्ड दूरी पर भाला फेंककर गोल्ड जीता था। 36 वर्षीय पैरालंपिक खिलाड़ी को 2004 में अर्जुन पुरस्कार मिला था। 2012 में देवेंद्र पद्मश्री प्राप्त करने वाले पहले दिव्यांग भारतीय खिलाड़ी बने।
विज्ञापन
देवेंद्र के साथी दूसरे भारतीय खिलाड़ी रिंकू हूडा ने 54.39 मीटर की दूरी पर भाला फेंक पांचवां स्थान प्राप्त किया। झांझरिया पहली बार पैरालंपिक मे एथेंस में 2004 में नजर आए और तब उन्होंने गोल्ड जीता। 2008 और 2012 में एफ46 इवेंट को पैरालंपिक में जगह नहीं मिली और उन्हेें भाग लेने का मौका नहीं मिला।

देवेंद्र झांझरिया को सचिन तेंदुलकर, अमिताभ बच्चन समेत कई दिग्गजों ने बधाई दी। अमिताभ बच्चन ने उनकी कामयाबी को अद्भुत बताया।
सचिन ने भी उन्हें उनकी कामयाबी के लिए बधाई दी।
अक्षय कुमार और सदाबहार वीरेंद्र सहवाग ने भी झांझरिया को अपने स्टाइल में बधाई दी।
T 2379 - Another Gold at #Paralympics for #DevendraJhajharia ..! Incredible feat .. You have given all Indians great Pride ..! COME ON INDIA
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) 14 September 2016
सचिन ने भी उन्हें उनकी कामयाबी के लिए बधाई दी।
#DevendraJhajharia is a true testament of the fact that grit, will power & faith can make you achieve great heights! Congratulations champ!
— sachin tendulkar (@sachin_rt) 14 September 2016
अक्षय कुमार और सदाबहार वीरेंद्र सहवाग ने भी झांझरिया को अपने स्टाइल में बधाई दी।
#Paralympics is pyaara-lympics. Bow down to #DevendraJhajharia fr d Gold&new World Record.He won Gold in2004as well pic.twitter.com/s4DzALa5hG
— Virender Sehwag (@virendersehwag) 14 September 2016
Creating and breaking world records seems to be child's play for this man😀Congrats #DevendraJhajharia on the 2nd gold! #ParalympicsRio2016
— Akshay Kumar (@akshaykumar) 14 September 2016