{"_id":"5bbc618f867a55284a4c088f","slug":"devendra-jhajharia-announces-retirement-after-para-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र ने लिया बड़ा फैसला, इस परेशानी के चलते लेंगे संन्यास","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
दो बार के गोल्ड मेडलिस्ट देवेंद्र ने लिया बड़ा फैसला, इस परेशानी के चलते लेंगे संन्यास
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 09 Oct 2018 01:36 PM IST
विज्ञापन
Devendra Jhajharia
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियो पैरालिंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट भारतीय एथलीट देवेंद्र झाझरिया ने घोषणा की है कि जकार्ता में चल रहे पैरा एशियन गेम्स के बाद वह संन्यास ले लेंगे। उन्होंने यह फैसला अपने कंधे की चोट के चलते किया है।
विज्ञापन
पद्मश्री, राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित जेवलिन थ्रोअर झाझरिया कंधे की चोट की वजह से पहले की तरह प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं, जिसको देखते हुए उन्होंने खेल से संन्यास लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
झाझरिया ने इस पर कहा कि वह अब 37 साल के हो रहे हैं और उनके कंधे में लगी चोट उन्हें काफी परेशान कर रही है। उन्होंने बताया कि वह अब अपने करियर की उस स्टेज पर पहुंच चुके हैं जहां उन्हें अपने शरीर पर ध्यान देने की जरूरत है। संन्यास लेने का उनके लिए यही सही समय है।
विज्ञापन
उन्होंने आगे कहा कि संन्यास लेने का ख्याल उनके मन में एक साल पहले भी आया था। रियो पैरागेम्स से ही वह इस दर्द को झेल रहे हैं इसलिए अब अपने शरीर पर इतना दबाव देने का कोई मतलब नहीं बनता। उन्होंने कहा कि वह संन्यास की घोषणा पहले ही कर सकते थे, लेकिन वह आखिरी बार जकार्ता पैरा गेम्स के लिए रुक गए।