{"_id":"5df05f058ebc3e87a6340179","slug":"despite-the-victory-of-mary-kom-and-manoj-punjab-panthers-lost","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरीकॉम और मनोज की जीत के बावजूद पंजाब पैंथर्स को मिली हार","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
मैरीकॉम और मनोज की जीत के बावजूद पंजाब पैंथर्स को मिली हार
Wed, 11 Dec 2019 08:44 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Wed, 11 Dec 2019 08:44 AM IST
विज्ञापन
मैरी कॉम
- फोटो : सोशल मीडिया
एमसी मैरीकॉम (51 किग्रा) और मनोज कुमार (69 किग्रा) की जीत के बावजूद पंजाब पैंथर्स को बिग बाउट मुक्केबाजी लीग में गुजरात जाएंट्स के हाथों 2-5 से हार मिली। सत्र की पहली हार से मैरीकॉम की कप्तानी वाली पंजाब की टीम तालिका में दूसरे नंबर पर खिसक गई।
विज्ञापन
मैरीकाम ने राजेश नरवाल और मनोज ने दुर्योधन नेगी को हराया। पंजाब के बाकी सभी मुक्केबाजों को मात मिल। गुजरात के कप्तान अमित पंघाल (52 किग्रा) ने पीएल प्रसाद को 3-0 से, चिराग (57 किग्रा) ने अब्दुलमलिक खालाकोव, आशीष कुमार (75 किग्रा) ने मोहित को, सरिता देवी (60 किग्रा) ने मनीषा को और पूनम पूनिया (57 किग्रा) ने सपना को पराजित किया। गुजरात 14 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गया। वहीं पंजाब (12 अंक) दूसरे स्थान पर खिसक गया।
विज्ञापन