फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Deepika Pallikal Wins 73rd National Squash Championship

कार्तिक की पत्नी का कमाल, बनीं नेशनल चैंपियन

Mon, 18 Jul 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
Deepika Pallikal Wins 73rd National Squash Championship
- फोटो : getty
73वें सीनियर नेशनल स्क्वैश चैंपियनशिप के आगाज से ही खेल प्रेमियों को महिलाओं के फाइनल मैच का बेसब्री से इंतजार था। बांद्रा, मुंबई में हो रही इस चैंपियनशिप में दर्शको को फाइनल में एक ब्लॉकबस्टर देखने को मिला।
विज्ञापन


दिनेश कार्तिक की पत्नी दीपिका पल्लिकल के लिए मैदान में वापसी काफी शानदार रही। वर्ल्ड नंबर 19 और टूर्नामेंट में दूसरी सीड पल्लिकल ने 14 बार की चैंपियन और टॉप सीड जोश्ना चिनप्पा को हरा कर खिताब अपने नाम किया। 2011 में पहली बार खिताब जीतने के बाद पल्लिकल ने डॉमेस्टिक स्क्वैश से दूर रही। इस साल पल्लिकल की वापसी बेहतरीन रही और उन्होंने चिनप्पा को आसानी से हरा दिया।
विज्ञापन


शुरुआत में पिछड़ने के बाद डिफेंडिंग चैंपियन चिनप्पा ने वापसी करने की कड़ी कोशिश की, मगर 43 मिनट के खेल में दीपिका ने उन्हें कोई मौका नहीं दिया।

पूर्व वर्ल्ड नंबर 10 के लिए यह जीत और भी खास हो जाती है। फरवरी 2015 के बाद से उन्होंने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता था।

 

पुरुषों में सौरव घोषल ने रचा इतिहास

Deepika Pallikal Wins 73rd National Squash Championship
वहीं दूसरी तरफ पुरुष वर्ग में 10 बार के चैंपियन सौरव घोषल ने पैर की चोट से वापसी करते हुए फाइनल जीत कर 11वीं बार खिताब अपने नाम किया। वर्ल्ड नंबर 17 घोषल को 2014 के विजेता हरिंदरपाल सिंह संधू ने कड़ी टक्कर दी। मगर 88 मिनट के इस मैराथन मैच का नतीजा घोषल के पक्ष में आया।

घोषल ने 11-7, 7-11, 3-11, 11-8, 14-12 से इस रोमांचक मैच को जीता। इस जीत के साथ ही सौरव घोषल का नाम इतिहास में दर्ज हो गया है। कोलकाता के इस खिलाड़ी ने आरके नरपत सिंह के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। नरपत सिंह ने 1946 से 1955 के बीच 10 बार खिताब अपने नाम किया था। सौरव ने 11वीं बार खिताब जीत कर इतिहास रच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed