फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   deepika kumari clinched bronze medal in Archery World Cup Finals

तीरंदाजी विश्व कप: दीपिका कुमारी ने जीता कांस्य पदक, 5वीं बार किया देश का नाम रोशन

Sun, 30 Sep 2018 07:15 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 30 Sep 2018 07:15 PM IST
विज्ञापन
deepika kumari clinched bronze medal in Archery World Cup Finals
deepika kumari

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने यहां रविवार को तीरंदाजी विश्व कप फाइनल्स में तनावपूर्ण प्लेऑफ में लिजा उनरू को पछाड़कर कांस्य पदक अपने नाम किया। दोनों तीरंदाज पांच सेट के खत्म होने के बाद 5-5 की बराबरी पर थीं, जिससे शूटऑफ कराना पड़ा। दीपिका और लिजा दोनों ने नौ अंक जुटाये लेकिन दीपिका ने केंद्र के निकट निशाना लगाने से कांस्य पदक अपने नाम किया। दीपिका ने विश्व कप फाइनल्स में पांचवीं बार पोडियम स्थान हासिल किया, वह पहले चार बार रजत पदक जीत चुकी है।

विज्ञापन


पांचवें सेट में ड्रॉ से ही दीपिका तीसरा स्थान हासिल कर सकती थीं, लेकिन कोच की अनुपस्थिति में यह भारतीय जूझती दिखी और उसका शाट बाहर चला गया। दीपिका ने कहा, 'मैं पहली बार बिना कोच के इतने बड़े टूर्नामेंट में खेल रही हूं। लेकिन खुश हूं। जितना कठिन टूर्नामेंट होता है, उतना ही बेहतर हम होते हैं।'
विज्ञापन


शूटऑफ तनावपूर्ण रहा। इस बारे में उन्होंने कहा, 'अधिकतर मैं शूटऑफ में हार जाती हूं इसलिये मैंने थोड़ी तनाव में आ गयी। लेकिन मैंने खुद से कहा कि जो भी नतीजा होगा मैं स्वीकार करूंगी। मैं अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं अपने तीरों से संतुष्ट थी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

deepika kumari clinched bronze medal in Archery World Cup Finals
deepika kumari

उन्होंने कहा, 'एशियाई खेलों से पहले मुझे डेंगू हो गया था, जिससे मैं कमजोर हो गयी थी। लेकिन एशियाई खेलों के बाद मैंने 15 दिन का ब्रेक लिया और यहां आयी। मैं कांस्य पदक से खुश हूं। काश मैं इसे रजत या फिर स्वर्ण में बदल पाती।'

भारतीय तीरंदाजों ने इस तरह अपना अभियान दो कांस्य ओर एक रजत पदक से समाप्त किया। रजत पदक उन्होंने कम्पाउंड मिश्रित स्पर्धा में जीता जिसे प्रदर्शनी स्पर्धा के तौर पर इसमें शामिल किया गया है जिसमें केवल दो टीमें थी जिसमें एक मेजबान देश है। अपने दूसरे विश्व कप फाइनल में अभिषेक वर्मा ने शनिवार को पुरूष कम्पाउंड स्पर्धा में कांस्य पदक हासिल किया।

भारत का गैर मान्यता प्राप्त तीरंदाजी संघ सत्र की इस अंतिम प्रतियोगिता में कोच रखने में असफल रहा। रिकर्व कोच धर्मेंद्र तिवारी अस्वस्थ हैं जबकि जीवनजोत सिंह (कम्पाउंड) ने द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिये अनदेखी किये जाने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed