फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Deepika Kumari participate in Asian Games during Dengue

दीपिका के लिए जिंदगी से बढ़कर हुआ मेडल, डेंगू से जूझने के बावजूद एशियाई खेलों में कर रही संघर्ष

Wed, 22 Aug 2018 04:37 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 22 Aug 2018 04:37 AM IST
विज्ञापन
Deepika Kumari participate in Asian Games during Dengue
deepika kumari

डेंगू में जकड़ी पड़ी तीरंदाज दीपिका कुमारी ने रीकर्व के एलिमिनेशन राउंड के  क्वालिफाई कर लिया है, लेकिन सच्चाई है कि यह है कि इस तीरंदाज को डॉक्टर ने सलाह दी थी। डॉक्टरों ने कहा था कि अच्छा यही होगा कि वह एशियाई खेलों में खेलने के लिए नहीं जाएं। बावजूद इसके जोखिम लेकर यह तीरंदाज खेलने के लिए यहां आई है।

विज्ञापन


उन्होंने मिक्स इवेंट के लिए अतानु दास के साथ क्वालिफाई किया है। वहीं महिला तीरंदाज रैंकिंग राउंड में सातवें और पुरुष तीरंदाज आठवें स्थान पर रहे। दिल्ली कॉमनवेल्थ खेलों में दोहरा स्वर्ण पदक जीतने वाले दीपिका को एशियाई खेलों में पदक का दावेदार माना जा रहा है, लेकिन इन खेलों से ठीक पहले उन्हें डेंगू ने जकड़ लिया है।
विज्ञापन


उन्हें यहां बुरी तरह कमजोरी सता रही है। दीपिका खुलासा करती हैं कि उन्हें डॉक्टर ने कमजोरी के चलते एशियाई खेलों में नहीं खेलने की सलाह दी थी, लेकिन वह मौका नहीं छोड़ना चाहती  थीं। यही वजह है कि महज डेढ़ सत्र की प्रैक्टिस के बाद ही वह यहां आ गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Kumari participate in Asian Games during Dengue
दीपिका कुमारी - फोटो : PTI

प्रैक्टिस और रैंकिंग राउंड के बाद दीपिका बर्फ रखकर और लेटकर फीजियो अरविंद यादव से उपचार कराती रहीं। एक शर्मनाक मौका ऐसा भी आया जब उनका निशाना महज एक अंक पर जाकर लगा। दीपिका ने बताया कि अचानक हवा चलने से ऐसा हुआ।

अतानु-विश्वास की जोड़ी एलिमिनेशन राउंड में
महिलाओं में दीपिका ने 649 और प्रोमिला ने 642 के स्कोर के साथ एलिमिनेशन राउंड में जगह बनाई। वहीं पुरुषों में अतानु दास ने 660 और यूपी के विश्वास ने 658 के स्कोर के साथ एलिमिनेशन राउंड के लिए क्वालिफाई किया। अब दोनों व्यक्तिगत मुकाबलों के लिए प्री क्वार्टर फाइनल में खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed