{"_id":"60bf68e68ebc3e0190639ea1","slug":"deepak-punia-pulls-out-of-poland-open-due-to-hand-injury","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलैंड ओपन: भारतीय पहलवान दीपक पूनिया चोट के कारण टूर्नामेंट से हटे","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
पोलैंड ओपन: भारतीय पहलवान दीपक पूनिया चोट के कारण टूर्नामेंट से हटे
Tue, 08 Jun 2021 06:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 08 Jun 2021 06:26 PM IST
सार
दीपक पूनिया को 86 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करनी थी लेकिन वह अमेरिका के जाहिद वेलेंसिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले से हट गए।
विज्ञापन
दीपक पूनिया
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके भारतीय पहलवान दीपक पूनिया बाएं हाथ की चोट के बढ़ने से बचने के लिए मंगलवार को पोलैंड ओपन से हट गए। टोक्यो खेलों से पूर्व यह अंतिम रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता है और पूनिया को 86 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करनी थी लेकिन वह अमेरिका के जाहिद वेलेंसिया के खिलाफ क्वार्टरफाइनल मुकाबले से हट गए। पता चला है कि 2019 विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता को वारसॉ के लिए रवाना होने से दो या तीन दिन पहले अभ्यास के दौरान चोट लगी थी।
विज्ञापन
भारतीय टीम के एक सूत्र ने बताया, 'वह नहीं चाहता था कि उसकी चोट बढ़े और उसने महासंघ को सूचित कर दिया था कि वहां पहुंचने के बाद ही वह प्रतिस्पर्धा पेश करने पर फैसला करेगा। आज सुबह अपने हाथ के आकलन के बाद उसने नहीं खेलने का फैसला किया।' भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने इसकी पुष्टि की है। डब्ल्यूएफआई के सहायक सचिव विनोद तोमर ने कहा, 'हां, हमने उसे विकल्प दिया था। हम पहलवानों पर दबाव नहीं बनाना चाहते, ओलंपिक करीब हैं, इसलिए जोखिम लेने का कोई मतलब नहीं है।'
विज्ञापन
पूनिया ट्रेनिंग शिविर के लिए पांच जुलाई तक टीम के साथ रहेंगे। शिविर का आयोजन पोलैंड के महासंघ ने किया है। डब्ल्यूएफआई तुर्की, रोमानिया और रूस के साथ भी बात करके भारत के ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले पहलवानों के लिए ट्रेनिंग शिविर के आयोजन का प्रयास कर रहा है। पूनिया के हटने से प्रतियोगिता में अब सिर्फ तीन भारतीय पहलवान बचे हैं। ओलंपिक खेलों में 57 किग्रा में क्वालीफाई करने वाले रवि दाहिया पोलैंड ओपन में 61 किग्रा वर्ग में चुनौती पेश करेंगे। विनेश फोगाट (53 किग्रा) और अंशु मलिक (57 किग्रा) शुक्रवार को महिला स्पर्धा में चुनौती पेश करेंगे।
विज्ञापन