{"_id":"5b7a415442c79246547c42ea","slug":"deepak-kumar-wins-silver-medal-in-10-m-air-rifle-event-in-asian-games-2018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर हर मैदान फतह! दीपक कुमार ने सिल्वर पर साधा निशाना, भारत ने जीता तीसरा मेडल","category":{"title":"Other Sports","title_hn":"अन्य खेल","slug":"other-sports"}}
कर हर मैदान फतह! दीपक कुमार ने सिल्वर पर साधा निशाना, भारत ने जीता तीसरा मेडल
Mon, 20 Aug 2018 11:58 AM IST
Trainee Trainee
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
दीपक कुमार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के निशानेबाज दीपक कुमार ने सोमवार को एशियाई खेल 2018 में देश का नाम रोशन किया और पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीता। दीपक कुमार के साथ रवि कुमार ने भी फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया था, लेकिन वह पदक जीतने में सफल नहीं हुए। रवि फाइनल में बाहर हो गए।
विज्ञापन
दीपक कुमार ने फाइनल में 247.7 का स्कोर किया। वैसे, 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा का गोल्ड मेडल चीन के यांग होरान ने जीता। होरान ने 249.1 का स्कोर किया। ब्रॉन्ज मेडल चीनी ताइपे के लु शाउचुआन ने हासिल किया, जिन्होंने 226.8 का स्कोर किया। भारत के रवि कुमार 205.2 स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
मौजूदा एशियाई खेलों में भारत का यह तीसरा मेडल है। भारत के खाते में अब एक गोल्ड, एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल आ गया है। बजरंग पूनिया ने रेसलिंग में गोल्ड, दीपक कुमार ने पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में सिल्वर और रवि कुमार-अपूर्वी चंदेला ने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को रवि कुमार ने भारत को एशियाई खेलों का पहला मेडल दिलाया था। उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम इवेंट में अपूर्वी चंदेला के साथ ब्रॉन्ज मेडल जीता था। रवि पहली बार एशियाई खेलों में हिस्सा ले रहे हैं।
बता दें कि अपूर्वी के साथ 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम फाइनल्स इवेंट में चंदेला-कुमार की जोड़ी ने 42 शॉट्स के बाद 429.9 अंक हासिल कर फाइनल में पहुंची 5 टीमों के बीच तीसरा पायदान हासिल किया।
अपूर्वी चंदेला और रवि कुमार की गिनती देश के होनहार शूटर्स में की जाती है। दोनों ने कॉमनवेल्थ खेलों में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 10मी. एयर राइफल में भारत के लिए व्यक्तिगत ब्रॉन्ज मेडल जीते थे।