फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Deepa malik backs out of 2020 Paralympics, considers taking up swimming

दीपा मलिक 2020 पैरालंपिक में नहीं लेंगी हिस्सा, तैराकी से जुड़ने पर कर रही विचार

Tue, 16 Jul 2019 04:49 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 16 Jul 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
Deepa malik backs out of 2020 Paralympics, considers taking up swimming
दीपा मलिक - फोटो : file photo

पैरालंपिक 2016 में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनी दीपा मलिक चोटों के कारण अगले खेलों से हट गई हैं और इसकी जगह तैराकी से जुड़ने पर विचार कर रही हैं।

विज्ञापन


दीपा ने पैरालंपिक 2016 में गोला फेंक में रजत पदक जीता था लेकिन उन्होंने खुलासा किया है कि टोक्यो में 25 अगस्त 2020 से होने वाले अगले पैरालंपिक में उनके वर्ग में गोला फेंक और भाला फेंक की स्पर्धाएं नहीं हैं। 
विज्ञापन


दीपा ने सोमवार देर रात संवाददाताओं से कहा, 'यह काफी दुर्भाग्यशाली है कि 2020 (पैरालंपिक) और आगामी विश्व चैंपियनशिप में 53 वर्ग में मेरी स्पर्धाएं गोला फेंक और भाला फेंक नहीं है। मेरे वर्ग में सिर्फ चक्का फेंक की स्पर्धा की पेशकश की जा रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


दीपा ने बांद्रा-कुर्ला परिसर में भारत के पूर्व स्पिनर नीलेश कुलकर्णी द्वारा स्थापित 'इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स मैनेजमेंट' के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लिया। तैराकी से जुड़ने की उत्सुकता पर दीपा ने कहा कि उन्होंने चक्का फेंक का अभ्यास करने का प्रयास किया था लेकिन रीढ़ की हड्डी में चोट के कारण आगे नहीं बढ़ पाईं। 

उन्होंने कहा, 'मैंने चक्का फेंक सीखने का सर्वश्रेष्ठ प्रयास किया जो मेरा मुख्य खेल नहीं है। 2020 (पैरालंपिक) की तैयारी के दौरान मैंने जकार्ता में एशियाई खेल 2018 में कांस्य पदक (चक्का फेंक में) जीता।'

दीपा ने कहा, 'लेकिन दुर्भाग्य से चक्का फेंक से मुझे 'सर्वाइकल क्षेत्र' में चोट लग रही थी। मेरी रीढ़ की हड्डी की चोट भी बड़ी थी। चक्के के लिए होने वाली मूवमेंट और झटका मेरे शरीर के अनुकूल नहीं थे। इसलिए मुझे पीछे हटना पड़ा।' यह पैरा एथलीट हालांकि समुद्री तैराकी से जुड़ने को लेकर उत्सुक है।

दीपा ने कहा, 'हालांकि मैं अपनी फिटनेस और ट्रेनिंग नहीं रोकना चाहती। मैं इस साल तैराकी करने की सोच रही हूं जिससे मैं पहले जुड़ी हुई थी। तैराकी पैरालंपिक के स्तर की नहीं लेकिन राष्ट्रीय स्तर की जिससे कि मैं ट्रेनिंग जारी रख सकूं।'

उन्होंने कहा, 'इस साल मैं समुद्री तैराकी में निजी रिकार्ड बनाना चाहती हूं लेकिन प्रतिस्पर्धी तौर पर नहीं और अपनी जिंदगी में एक और उपलब्धि हासिल करना चाहती हूं। सिर्फ इतनी सी बात है कि समुद्र पीछे छूट गया है और मैं समुद्र के पानी को छूना चाहती हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed