फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Deepa Karmakar will not give up gymnastics yet

अभी जिम्नास्टिक नहीं छोड़ेंगी दीपा, 2024 ओलंपिक की योजनाओं का हिस्सा हैं कर्माकर

Sat, 25 Jul 2020 07:17 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 25 Jul 2020 07:17 AM IST
विज्ञापन
Deepa Karmakar will not give up gymnastics yet
दीपा कर्माकर

दीपा कर्माकर का फिलहाल जिम्नास्टिक को अलविदा कहने का कोई इरादा नहीं है। कोच बिश्वेशर नंदी की मानें तो दीपा ऑपरेशन कराने के बाद फिट हो चुकी हैं और र्स्प्धा के लिए तैयार हैं। उन्होंने अभ्यास भी शुरू कर दिया है। जब भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले शुरू होंगे दीपा उसमें उतरेंगी। नंदी तो यहां तक कहते हैं कि दीपा उनकी 2024 ओलंपिक योजनाओं में शामिल हैं। लेकिन 2022 के एशियाई और राष्ट्रमंडल खेल दीपा के लिए अहम हैं। इन्हीं से लगेगा कि वह ओलंपिक के लिए कहां ठहरती हैं।

विज्ञापन


दीपा तीन अन्य जिम्नास्टों ओस्मिता पॉल, प्रियंका दास गुप्ता और प्रतिष्ठा सामंत के साथ अभ्यास कर रही हैं। वह इन्हें ऑन लाइन ट्रेनिंग करा रहे हैं। इसमें चारों की फिटनेस पर काम किया जा रहा है। इसमें स्टेमिना, सामर्थ्य और संतुलन कायम रखने की एक्सरसाइज शामिल हैं। इन चारों को उन्होंने 2024 ओलंपिक का लक्ष्य रखा है। ऑपरेशन के बाद दीपा पुर्नवास के दौर से गुजर रही थीं। उन्होंने मार्च में लॉकडाउन शुरू होने से पहले अगरतला स्थित स्टेडियम में उपकरणों पर अभ्यास शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed