फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Deduction in Cost allowance for those players who will play overseas tournament

विदेशी टूर्नामेंटों में खेलने वाले खिलाड़ियों के खर्च भत्ते में होगी भारी कटौती

Fri, 19 Apr 2019 10:42 PM IST
Rajeev Rai हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली
हेमंत रस्तोगी, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 19 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Deduction in Cost allowance for those players who will play overseas tournament
indian olympic association

खेल मंत्रालय ने विदेश में अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलने के दौरान खिलाड़ियों को मिलने वाले अतिरिक्त खर्च भत्ते (आउट ऑफ पॉकेट एलाउंस, ओपीए) में पचास प्रतिशत की कटौती कर दी है। अब तक उन्हें ओपीए के रूप में 50 अमेरिकी डॉलर (करीब 35 सौ रुपये) मिलते थे, जिसे घटाकर 25 डॉलर (करीब 17 सौ रुपये) प्रतिदिन कर दिया गया है। खेल संघों और खिलाड़ियों में मंत्रालय के इस फैसले को लेकर रोष है। हालांकि ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा वर्ल्ड चैंपियनशिप में यह भत्ता 50 डॉलर ही रहेगा।

विज्ञापन

 

आपातकाल की स्थिति में फंस सकते हैं खिलाड़ी

Deduction in Cost allowance for those players who will play overseas tournament
player prepare for next olympic

विदेशी टूर्नामेंटों में खेलने वाले खिलाड़ियों को ओपीए देने कारण उन्हें आपातकाल में आने वाली दिक्कतों से बचाना है। किसी खिलाड़ी को खाना नहीं मिलता है या उसे टैक्सी की जरूरत पड़ती है तो यह भत्ता उसके काम आता है। पहले भी यह भत्ता 25 डॉलर था, लेकिन खिलाड़ियों की मांग पर कुछ वर्ष पूर्व सरकार ने इसे बढ़ाकर 50 डॉलर कर दिया। अब इसे फिर घटा दिया गया है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सारा खर्च देते हैं तो इतने भत्ते की क्या जरूरत?

Deduction in Cost allowance for those players who will play overseas tournament
ललिता बाबर - फोटो : Getty Images

मंत्रालय का तर्क है कि सरकार टीम भेजने का सारा खर्च उठाती है। इसमें हवाई यात्रा से लेकर ठहरने की व्यवस्था का भी खर्च है। विशेष परिस्थितियों में खाने का खर्च भी दिया जाता है। ऐसे में इतने अतिरिक्त खर्च भत्ते की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए। यही कारण है कि इसे घटाया गया है। वहीं खेल संघों और खिलाड़ियों का मानना है कि ओपीए को लेकर मंत्रालय शुरू से गंभीर नहीं है। टीमें खेलने चली जाती हैं, लेकिन कई बार उन्हें यह भत्ता वहां से लौटने के बाद दिया जाता है। कई खेलों में इस भत्ते को अभी भी दिया जाना बाकी है। अब इसे घटा दिया गया है। इस मुद्दे को कुछ खेल संघों ने साई के समक्ष उठाया भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed