फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Other Sports ›   Davis Cup India 2-0 ahead against Denmark Yuki Bhambri and Ramkumar Ramanathan wins againts Christian Siggsgaard and Mikael Torpegaard

Davis cup: रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी के आगे डेनमार्क के खिलाड़ी हुए फेल, भारत ने बनाई 2-0 की बढ़त

Fri, 04 Mar 2022 05:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Fri, 04 Mar 2022 05:11 PM IST
सार

डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप-एक प्लेऑफ मैच में भारत के खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुक्रवार (चार मार्च) को डेनमार्क के खिलाफ दो जीत के साथ भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी है।

विज्ञापन
Davis Cup India 2-0 ahead against Denmark Yuki Bhambri and Ramkumar Ramanathan wins againts Christian Siggsgaard and Mikael Torpegaard
युकी भांबरी और रामकुमार रामनाथन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

डेविस कप टेनिस विश्व ग्रुप-एक प्लेऑफ मैच में भारत के खिलाड़ी रामकुमार रामनाथन और युकी भांबरी ने शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने शुक्रवार (चार मार्च) को डेनमार्क के खिलाफ दो जीत के साथ भारत को 2-0 की बढ़त दिला दी है। रामकुमार ने क्रिस्टियन सिग्सगार्ड को हराया। वहीं, युकी ने माइकल टोर्पगार्ड के खिलाफ शानदार जीत हासिल की।
विज्ञापन


नई दिल्ली में दुनिया के 170वें नंबर के खिलाड़ी रामकुमार के सामने सिग्सगार्ड का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। वे ग्रास कोर्ट पर असहज नजर आए। उनकी गलतियों का फायदा रामकुमार ने उठाया। जिमखाना क्लब में पहले एकल मुकाबले में रामकुमार ने दुनिया के 824वें नंबर के खिलाड़ी सिग्सगार्ड के खिलाफ 6-3, 6-2 से जीत हासिल की। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 59 मिनट तक चला।
विज्ञापन


युकी भांबरी की बात करें तो वे 2017 के बाद पहली बार डेविस कप खेलने उतरे। उन्होंने टोर्पगार्ड के खिलाफ 6-4, 6-4 से जीत हासिल की। भांबरी इस मैच में पूरी तरह लय में दिखे। दूसरी ओर, टोर्पगार्ड ने भी बेहतर खेल दिखाया। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी सिग्सगार्ड के मुकाबले बेहतर सर्विस की, लेकिन ग्रासकोर्ट पर डेनमार्क के दोनों खिलाड़ी परेशान दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को भारत के स्टार खिलाड़ी रोहन बोपन्ना उतरेंगे। वे दिविज शरण के साथ युगल मुकाबले में फ्रेडरिक नील्सन और योहानेस इंगिल्डसेन का सामना करेंगे। बोपन्ना और शरण अगर ये मैच जीत लेते हैं तो भारत 3-0 की निर्णायक बढ़त हासिल कर लेगा। यह मुकाबला जीतने के बाद भारत विश्व ग्रुप-एक में अपनी जगह बरकरार रखने में सफल हो जाएगा। अगर दोनों खिलाड़ी मैच हारते हैं तो फिर एकल स्पर्धा में भांबरी और रामकुमार में से किसी एक जीत हासिल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed